Viral Video: शेर और बाघ से भिड़ गया कुत्ता, वीडियो देखें

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो और रील्स वायरल होते रहते हैं. कुछ तो हंसा-हंसाकर पेटा दर्द करा देते हैं, तो कुछ वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाते हैं. कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिसे देखकर आप विश्वास एकदम नहीं कर पाएंगे. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक कमजोर कुत्ता जंगल के शेर को डरा देता है. आपको शायद यकीन न हो, लेकिन जब आप वीडियो देखेंगे, तो एक पल के लिए आपको विश्वास नहीं होगा कि आखिर ऐसा कैसे संभव हो सकता है.

Viral Video: शेर को भी कभी सवा शेर मिल जाता है. जब आप वायरल वीडियो को देखेंगे तो आपको इस बात पर यकीन हो जाएगा. दरअसल वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक बब्बर शेर और बाघ आराम कर रहे हैं. उसी समय एक कुत्ता भौंकता हुए उनके करीब पहुंच जाता है. नींद टूटने पर दोनों कुत्ते पर नाराज होते हैं और सबक सिखाने के लिए उसकी ओर लपकते हैं. लेकिन ये क्या? कुत्ता भागने की जगह, शेर और बाघ से लोहा लेता दिख रहा है. कुत्ता जोर-जोर से भौंकता है, जिससे शेर और बाघ एक बार पीछे हट जाते हैं. लेकिन कुत्ता मानने वाला नहीं था. उसने भौंकना जारी रखा. कुत्ता दोनों पर भारी पड़ता दिख रहा है. वीडियो के आखिर में तो हैरान कर देने वाला नजारा दिख रहा है. कुत्ते ने जंगल के राजा को ललकारा और उसपर झपट्टा मारा. कुत्ते की हिम्मत को देखकर शेर और बाघ भी हैरान थे. दोनों को डराकर कुत्ता शान के साथ वहां से निकल लिया.

शुक्र मनाओ मेरा एक पैर ठीक नहीं था….

वीडियो में आप देख सकते हैं, कुत्ता लंगड़ा कर चलता दिख रहा है. एक पैर खराब होने के बावजूद कुत्ता जरा भी भयभीत नहीं हुआ. एक निडर योद्दा की तरह शेर और बाघ का सामना किया. शायद वो ये बोल रहा होगा…शुक्र मनाओ मेरा एक पैर ठीक नहीं है…नहीं तो…ऐसा हाल करता….जब कुत्ता शेर और बाघ से लोहा ले रहा था, तब उस नजारे को दूर खड़े जंगल के कई जानवर देख रहे थे. शेर और बाघ को चुनौती देकर कुत्ता वहां से शान के साथ निकल गया. वहां मौजूद जंगली जानवर भी नजारे को देखकर हैरान हो रहे होंगे.

वीडियो पर आ रहे मजेदार कमेंट्स

इंस्टाग्राम पर वीडियो को nandkishoryadav237 नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. जिसपर लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ यूजर वीडियो देखकर हैरान हो रहे हैं, तो कुछ कुत्ते की हिम्मत की दाद दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “शेर कह रहा होगा, मैं कुत्तों के मुंह नहीं लगता.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >