Viral Video: मच्छर भगाने का देसी जुगाड़ देख खिल जाएगा दिल, क्वायल घूम-घूम कर भगा रहा मच्छर, वीडियो वायरल

Viral Video: मच्छर भगाने का यह देसी जुगाड़ वाला एक वीडियो लोगों को खूब भा रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. शख्स ने मच्छर भगाने वाली क्वायल को एक खिलौने में ऐसे सेट किया है कि वो घूम-घूमकर सारे घर से मच्छर भगा रही है.

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कमरे में मच्छर भगाने के लिए एक शख्स ने गजब का देशी जुगाड़ लगाया है. इस शख्स के देसी जुगाड़ की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. हालांकि कुछ लोग इसे खतरनाक भी मान रहे हैं.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है. कई यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो में दिख रहा है कि मच्छर भगाने वाली क्वाइल को बच्चे के एक खिलौने में इस तरह से सेट किया है कि वो कमरे में एक जगह से दूसरी जगह घूम रहा है. खिलौने के ऊपर दो क्वाइल लगे हुए हैं. इस देसी जुगाड़ से कमरे के हर कोने से मच्छर भाग रहे हैं.

वीडियो पर कई यूजर्स ने किए हैं कमेंट

इस वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट @smile_connection_ से शेयर किया गया है. वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. कई लोगों ने वीडियो को शेयर भी किया है. लोगों को हर कोने से मच्छर भगाने का यह देसी जुगाड़ काफी भा रहा है. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘यह ज्ञान इंडिया से बाहर नहीं जानी चाहिए’. एक अन्य यूजर ने लिखा ‘ये तो चुन-चुनकर मारेगी’. एक और यूजर ने लिखा कि पूरा मच्छर समाज डरा हुआ है.

Also Read

Viral Video: लो चली मैं! JCB में बैठकर ससुराल पहुंची दुल्हन, वीडियो हो रहा वायरल

Desi Jugaad Viral Video: बंदे ने निकाला गजब का देसी जुगाड़, वॉशिंग मशीन से निकाला घी, वायरल हो रहा वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >