Viral Video: चाचा ने कजरारे पर लूट ली महफिल, स्टेज पर लगाए जोरदार ठुमके; इंटरनेट पर लगाई आग

Viral Video: सोशल मीडिया ने हजारों नहीं लाखों की संख्या में लोगों को स्टार बनाया है. आपको डब्बू अंकल तो याद ही होंगे. 2018 में डब्बू अंकल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें उन्होंने गोविंदा के गाने, “मय से मीना से ना साकी से…” पर जोरदार डांस किया था. उस वीडियो ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था. हर ओर उनके डांस के ही चर्चे होने लगे थे. उनका असली नाम संजीव श्रीवास्तव था, जो भोपाल के रहने वाले हैं. डब्बू अंकल की चर्चा हम यहां इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि एक और अंकल इस समय डांस की वजह से फेमस हो रहे हैं. इस वाले चाचा ने कजरारे-कजरारे गाने पर जोरदार डांस कर महफिल लूट लिया है.

Viral Video: शादी के अवसर पर दूल्हा और दुल्हन असली हीरो और हीरोइन होते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे चाचा ने अपने डांस से महफिल ही लूट लिया. लोग कपल को भूलकर चाचा के दीवाने हो रहे हैं. शादी के स्टेज पर चाचा ने कजरारे-कजरारे गाने पर ऐसे ठुमके लगाए कि वहां मौजूद सभी लोग झूम उठे. उनके शर्माने की अदा, कमर मटकाने का अंदाज ऐसा मानो कजरारे-कजरारे गाने उनके लिए ही बना हो.

कजरारे-कजरारे गाने पर चाचा ने लूट ली महफिल

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं, शादी का माहौल है. स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन के साथ बड़ी संख्या में लोग बैठे हैं और एक उम्रदराज अंकल कजरारे-कजरारे गाने पर धमाल मचाते नजर आ रहे हैं. चाचा लंबे सफेद दाढ़ी और ट्रेडिसनल कुर्ता और पजामा में दिख रहे हैं. शादी में आए लोगों को चाचा ने अपने डांस से खूब मनोरंजन किराया. चाचा किसी प्रोफेशनल डांसर की तरह डांस करने में मशगूल दिख रहे हैं. कभी चेहरे पर हाथ रखकर शरमाते दिख रहे हैं, तो कभी कमर मटकाते नजर आ रहे हैं. पहले तो वहां मौजूद लोग चाचा को डांस करते देख हैरान रह गए, फिर कुछ देर बाद तालियों और सीटियों से पूरा समारोह गुंज उठा.

इसे भी पढ़ें: नन्हे हाथी की हुई कुर्सी से जंग! नहीं बैठ पाया तो कर दिया बच्चों की तरह तमाशा, वीडियो देख दिल खुश हो जाएगा

सोशल मीडिया पर डांस कर छा गए चाचा, यूजर कर रहे जमकर कमेंट्स

कजरारे-कजरारे गाने पर डांस करने वाले चाचा इस समय सोशल मीडिया स्टार बन गए हैं. उनके डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं. जिसपर लोग अपना प्यार लुटा रहे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. वीडियो को अब तक 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में लोगों ने कमेंट्स किए हैं. कुछ यूजर तो उनकी इनर्जी को देखकर हैरान रह जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >