Viral Video: ‘कैट गैंग’ ने फ्रिज पर बोला धावा, चोरी का तरीका देखकर लोग रह गए दंग

Viral Video: सोशल मीडिया पर घर में चोरी करते हुए बिल्लियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें तीन बिल्लियां फ्रिज खोलकर बड़ी सफाई से खाना निकालती दिख रही हैं, जबकि दो अन्य बिल्लियां चोरी के दौरान पहरेदारी करती नजर आती हैं. देखिए यह दिलचस्प वीडियो.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्लियों का एक दल घर में घुस आया और फ्रिज खोलकर खाना चोरी करने की कोशिश करने लगा. सभी बिल्लियों में ऐसा तालमेल है कि वे एक-दूसरे का इशारा तुरंत समझ जाती हैं. उन्हें देखकर लगता है कि मानो उन्होंने बहुत पहले से चोरी की योजना बनाई थी और आज उन्हें अपनी योजना को अंजाम देने का सही मौका मिल गया.

वीडियो में नजर आता है कि फ्रिज के पास बिल्लियों का झुंड खड़ा है. एक बिल्ली पैरों की मदद से फ्रिज का दरवाजा खोलती है, वहीं अन्य दो बिल्लियां फ्रिज के अंदर से खाना निकालने लगती हैं. इसके अलावा दो बिल्लियां फ्रिज से थोड़ी दूर बैठकर चारों ओर नज़र रखती रहती हैं. उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि मानो वे पहरा दे रही हों.

बिल्लियां इतनी सफाई से चोरी करती हैं कि जिसने उन्हें ऐसा करते हुए न देखा हो, वह शायद ही विश्वास कर पाए कि यह सब बिल्लियों का किया-धरा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर @catsbeiingcats नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: पेट नहीं भरा, जा मेरे लिए और मछली पकड़कर ला! मगरमच्छ को सेवक बनाकर काम करवाती दिखी बिल्ली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >