Viral Video: जेसीबी में बैठकर ससुराल पहुंची दुल्हन, वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कोई नहीं कह सकता है. ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दुल्हन जेसीबी में सवार होकर ससुराल आ रही है. सोशल मीडिया पर वीडियो धूम मचा रहा है. कई यूजर्स ने इसे लाइक किया है.

Viral Video: सुंदर सजी कार में दुल्हा दुल्हन की जोड़ी को आते आपने कई बार देखा होगा. लेकिन, क्या कभी आपने दुल्हन को जेसीबी में बैठकर ससुराल पहुंचते देखा है. सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि पीले रंग की जेसीबी में दुल्हा और दुल्हन बैठे हैं. उसके आस-पास कई और लोग भी हैं. सड़क पर दुल्हा-दुल्हन को लिए सजी हुई जेसीबी बड़े आराम से चल रही है. कई लोगों ने उन्हें देखा. किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को करीब 33 हजार लोगों ने देख लिया है. कई लोगों ने इस वीडियो पर लाइक और कमेंट किया है. सोशल मीडिया एक्स पर इसे @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया. इसके कैप्शन में लिखा है “इसलिए इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है, JCB से दुल्हन की एंट्री भाई.”

कई लोगों ने किया कमेंट

इस वायरल वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘कुछ नया है कुछ तो अलग है.’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को देखकर लोगों के खूब मजा आया है. 600 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है.

Also Read: Viral Video: बड़े से अजगर को पकड़ने कुएं में उतर गया शख्स, पाइथन ने कर दिया अटैक, वीडियो देख हो जाएंगे रोंगटे खड़े

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >