Viral Video : बॉब कट वाले हाथी ने लूटा इंटरनेट, दिल छू लेगी मस्तानी चाल

Viral Video : सोशल मीडिया पर हाथी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसे देख सोशल मीडिया यूजर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. देखें इस खास वीडियो को आप भी…

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक हाथी को बच्चों की तरह तैयार किया जा रहा है. बॉब कटिंग वाले हाथी बालों को सफेद चंदन और कुमकुम से सजाया जा रहा है, जिसके बाद उसे वीडियो में एक खूबसूरत चाल चलते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो पर यूजर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. देखें वीडियो में क्या आ रहा है नजर?

अक्सर मंदिरों में हाथियों को रखा जाता है

साउथ के मंदिरों में अक्सर हाथियों को रखा जाता है और उन्हें त्योहारों और जुलूसों में शामिल करने के लिए तैयार किया जाता है. यह उनकी सांस्कृतिक परंपराओं का एक हिस्सा है, जिसमें हाथियों को शुभ और पवित्र माना जाता है. वीडियो में दिखाए गए दृश्य में भी मंदिर के हाथी को सजाया जा रहा है. हाथी के बॉब कट वाले बालों को सुलझाकर उसके सिर पर कुमकुम से एक लंबा टीका लगाया जा रहा है. हाथी के गर्दन में घंटियां भी लटकी हुई नजर आ रही हैं. वीडियो के अंत में तैयार हुए हाथी को दिल छू लेने वाली चाल चलते हुए देखा जा सकता है, जिसे देख आपका भी मन खुश हो जाएगा.

6 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं हाथी के इस वीडियो को

इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है. वीडियो में अभी तक 60 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आए हैं और लगभग 6 मिलियन लाइक्स मिले हैं.कमेंट में भी लोगों ने हाथी की खूब तारीफ की है. वीडियो में इंसान और जानवर का एक अनोखा संबंध देखने को मिलता है. यह वीडियो जानवरों का ख्याल रखना और उन्हें महत्व देने का एक अच्छा उदाहरण है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >