Viral Video: एक नोबेल प्राइज तो बनता है! भाई साहब का जुगाड़ देख हिल जाएगा सिर, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक देशी जुगाड़ वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि इस शख्स ने अपनी टोटो में एक सीढ़ी फिट करा लिया है. जिसे एक रस्सी के सहारे ऊपर नीचे किया जा सकता है. बारिश के मौसम में जब सड़कों पर पानी भरा रहता है ऐसे में यात्री बिना पैर गिला किए टोटो पर सीढ़ी के सहारे बड़े आराम से बैठ सकते हैं.

Viral Video: देशी जुगाड़ बड़े काम की चीज है. धुरंधर भाई लोग आम जीवन में कभी कभी ऐसा जुगाड़ भिड़ा देते है जिसे देखकर कोई भी दांतों से उंगली दबा ले. सोशल मीडिया पर एक टोटो वाले का ऐसा ही जुगाड़ देख अच्छे-अच्छे लोग भी सिर पीट रहे है. क्या कमाल का देसी जुगाड़ भिड़ाया गया है. लोग वीडियो देख अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. @SinghKinngSP के आईडी से शेयर किया गया यह वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि पूरे सड़क पर पानी भरा हुआ है. फुटपाथ पर खड़े लोग अगर ऑटो या टोटो की सवारी करना चाहे तो उन्हें पानी में चलते हुए पहुंचना होगा. ऐसे में इस बंदे ने कमाल का देसी जुगाड़ भिड़ाया है. कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कमेंट कर इस भाई को नोबेल पुरस्कार देने की सिफारिश करने लगे हैं.

इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है वीडियो

इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है कि उसमें दिख रहा है कि इस शख्स ने अपनी टोटो में एक सीढ़ी फिट करा लिया है. जिसे एक रस्सी के सहारे ऊपर नीचे किया जा सकता है. बारिश के मौसम में इस टोटो चालक का दिमाग दूसरों पर भारी पड़ रहा है. क्योंकि सड़क पर पानी होने के कारण यात्री बिना पैर गिला किए टोटो पर नहीं बैठ पा रहे थे. लेकिन, इस भाई के जुगाड़ ने बड़ी समस्या को चुटकी में हल कर दिया. जैसे ही कोई यात्री उसकी टोटो में बैठने आता है वो रस्सी के सहारे सीढ़ी को ढील देता है और यात्री बड़े आराम से बिना पैर गिला किए टोटो में बैठ सकता है.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वीडियो में दिख रहा है कि डोडो ड्राइवर ने अपनी गाड़ी में पीछे की गेट पर एक फोल्डिंग वाली सीढ़ी बांध ली है. इस सीढ़ी का एक सिरा टोटो के गेट से बंधा हुआ है और दूसरा सिरा खुला है. इसी दौरान एक शख्स टोटो पर बैठने आता है, तो टोटो चालक उस शख्स के लिए सीढ़ी को बाहर की तरफ करता है, जिस पर शख्स अंदर आ जाता है. वीडियो में दिख रहा है कि नीचे सड़क पर पूरा पानी भरा हुआ है. लेकिन उस शख्स के पैर गीले नहीं होता औऱ न ही उसे अपने जूते उतारने पड़े. वो टोटो में बड़े आराम से चढ़ जाता है.

सोशल मीडिया पर खूब हो रही तारीफ

इस वीडियो की सोशल मीडिया में जमकर तारीफ हो रही है. लोगों ने इस देसी जुगाड़ को काफी पसंद किया है. एक से बढ़कर एक कमेंट आ रहे हैं. डोडो वाले भाई साहब का देसी जुगाड़ सोशल मीडिया में छाया हुआ है. एक यूजर्स ने लिखा कि बंदे ने कमाल कर दिया है. एक और यूजर ने लिखा ‘यह टेक्नोलॉजी देश से बाहर नहीं जानी चाहिए’. कई लोगों ने वीडियो को देखकर इस पर कमेंट किया है.

Also Read: Viral Video: उल्लू को देख फटी रह गई बिल्ली की आंखें, जैसे ही पलटा हो गया खेला, हंसाकर लोटपोट कर देगा वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >