मुर्गियों के लिए भगवान बने अनंत अंबानी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: अनंत अंबानी जामनगर से द्वारकाधीश मंदिर तक की पदयात्रा कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने 250 मुर्गियां खरीदकर उनकी जान बचाई. जिसके बाद मुर्गी को हाथ में लेकर चलते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Viral Video: रिलायंस इंडस्ट्रीज के निर्देशक और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अभी जामनगर से द्वारकाधीश मंदिर तक की पदयात्रा कर रहे हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें उन्हें सड़क पर मुर्गियां खरीदते देखा जा सकता है. दरअसल, अनंत अंबानी अपनी पदयात्रा के दौरान जब सड़क पर अपने साथियों के साथ जा रहे थे, तभी उनके पास से एक मुर्गियों से भरा ट्रक गुजरता है, जिसमें जानकारी के मुताबिक 250 से अधिक मुर्गियां थीं, जिन्हें बूचड़खाने ले जाया जा रहा था.

अनंत अंबानी की नजर जैसे ही उन पर पड़ती है, वह उन्हें बचाने का निर्णय लेते हैं. वह अपने साथियों को गाड़ी रुकवाने के लिए कहते हैं. जिसके बाद उन्हें ट्रक के ड्राइवर के साथ मुर्गियों का मोल भाव करते हुए वीडियो में देखा जा सकता है. वह ट्रक ड्राइवर को मुर्गियों का दोगुना दाम देकर खरीद लेते हैं. जिसके बाद उन्हें उनमें से एक मुर्गी को अपने हाथ में लेकर सड़क पर चलते देखा जा सकता है.सोशल मीडिया पर लोग अनंत अंबानी के इस वीडियो को प्यार दे रहे हैं.

यह भी पढ़े:Viral Video: महिला के लिए भगवान बना पुलिस, चलती ट्रेन से गिरने से बचाया, वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >