Viral Video : आज की रात गाने पर बच्चे का क्यूट डांस, तमन्ना भाटिया भी देखकर हंस देंगी

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल है. इसमें वह आज की रात...गाने पर डांस कर रहा है. वीडियो देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी.

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह डांस करता नजर आ रहा है. दरअसल, आज की रात…गाने पर बच्चा जबरदस्त डांस कर रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला अपने हारमोनियम पर तमन्ना भाटिया का चार्टबस्टर गाना गा रही है. जब महिला ने आज की रात गाना गाया, तो उसका बेटा उसके बगल में गाने की धुन पर डांस करने लगा. छोटे लड़के ने आज की रात के डांस स्टेप्स को दोहराने का प्रयास किया. वह इसे करता हुआ बहुत ही क्यूट नजर आ रहा है. इतना ही नहीं, उसकी मां भी आज की रात के गाने के बीच हंसी नहीं रोक पाई. देखें वीडियो

इस वीडियो को ooyesunday नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है. इसपर लगातार लाइक्स और कमेंट यूजर कर रहे हैं. इंटरनेट पर मां-बेटे की जोड़ी का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. आज की रात 2024 की फिल्म स्त्री 2 का एक गाना है. इसे मधुबंती बागची और दिव्या कुमार ने गाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >