Viral Video: यह टेक्नोलॉजी बाहर न जाने पाए, टायर से बना दिया कूलर, गजब का देसी जुगाड़

Viral Video: देसी जुगाड़ कमाल की चीज है. इसके सहारे बेकार पड़े सामानों से भी काफी कुछ बनाया जा सकता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक जुगाड़ु बंदे ने टायर से ठंडी हवा देने वाला कूलर बना दिया.

Viral Video: देसी जुगाड़ से बड़े-बड़े पेचीदा काम बड़ी आसानी से हो जाते हैं. लोग देसी जुगाड़ से सीमित संसाधनों से ऐसी-ऐसी चीजें बना देते हैं, जो न सिर्फ उपयोगी होती हैं, बल्कि दुनिया को हैरान भी कर देती हैं. ऐसा ही एक अनोखा जुगाड़ वाला वीडियो सामने आया है. जहां एक पुराने टायर को इस जुगाड़ु भाई ने कूलर में बदल दिया है. इस वायरल वीडियो काफी वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इस देसी जुगाड़ की भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक शख्स ने पुराने कार टायर का इस्तेमाल करके एक कूलर बना दिया है.

देशी जुगाड़ से पुराने टायर से बना दिया कूलर

वीडियो में दिख रहा है कि एक पुराने टायर के बीच में शख्स ने पंखा फिट कर दिया है. टायर के नीचे वाले हिस्से में पानी भर दिया है. टायर के ऊपरी हिस्से में छेद बनाकर पानी की छोटी-छोटी बूंदों को हवा के साथ बाहर निकालने का सिस्टम तैयार किया है. पंखे की हवा जब पानी के संपर्क में आती है, तो ठंडी हवा निकलती है, जो गर्मी में राहत देती है. इस कूलर को चलाने के लिए बैटरी या बिजली का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही यह देसी जेगाड़ से बना पोर्टेबल कूलर है जो काफी किफायती भी है.

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

इसे बनाने वाले बंदे ने कमाल कर दिया है. कमाल का देसी जुगाड़ इस्तेमाल किया है. इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @I_Am_AmeerAbbas नाम के शख्स ने पोस्ट किया है. यह वीडियो न केवल जुगाड़ की ताकत दिखा रहा है, बल्कि यह भी साबित कर रहा है कि जुगाड़ तकनीक से कई समस्याओं का समाधान आसानी से निकल सकता है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है टायर से कूलर बनाने का देसी जुगाड़… बोले तो टेक्नोलॉजीया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >