Vikram Misri: डिप्टी एनएसए विक्रम मिसरी होंगे अगले विदेश सचिव, 15 जुलाई को संभालेंगे कार्यभार

Vikram Misri: डिप्टी एनएसए विक्रम मिस्री को देश का अगला विदेश सचिव नियुक्त किया गया. कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वो मौजूदा विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा की जगह लेंगे.

Vikram Misri: मोदी सरकार 3.0 में देश को नया विदेश सचिव मिल गया है. भारत सरकार के कार्मिक विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर डिप्टी एनएसए विक्रम मिस्री को भारत का अगला विदेश सचिव बनाने का ऐलान किया कर दिया है. कार्मिक मंत्रालय बताया कि 15 जुलाई से विक्रम मिस्त्री देश के विदेश सचिव का पदभार ग्रहण करेंगे. आदेश में कहा गया है कि कि 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी मिस्री को 15 जुलाई के प्रभाव से विदेश सचिव नियुक्त किया गया है. बता दें, मिस्री विनय मोहन क्वात्रा की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल इस साल मार्च में छह महीने बढ़ाया गया था.

15 जुलाई से संभालेंगे पद
कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में उप एनएसए मिस्री की 15 जुलाई के प्रभाव से विदेश सचिव के पद पर नियुक्ति को स्वीकृति दे दी है. सचिवालय ने उप एनएसए के रूप में मिस्री का कार्यकाल खत्म होने की भी मंजूरी भी दे दी है.
https://x.com/ANI/status/1806638087591612462

काफी अनुभवी अधिकारी हैं मिस्री
विक्रम मिस्री को लंबे समय से कई जगहों पर काम करने का अनुभव है. इसके अलावा वो PMO में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. हिंद-प्रशांत क्षेत्र की रणनीतिक परिस्थितियों पर उनका अच्छा अनुभव है. उन्हें एशिया समेत यूरोप, अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका में विभिन्न भारतीय मिशनों में भी काम का अच्छा अनुभव है. वो म्यांमार और स्पेन में भारत के राजदूत भी रह चुके हैं. गलवान घाटी में हुई हिंसा के बाद वो विक्रम मिस्री दोनों देशों के बीच कई दौर की बातचीत में शामिल थे. मिस्री मनमोहन सिंह से लेकर पीएम मोदी के निजी सचिव रह चुके हैं.

14 जुलाई को खत्म हो रहा है मोहन क्वात्रा का कार्यकाल
बता दें मौजूदा विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा का कार्यकाल साल 30 अप्रैल को ही खत्म हो गया था. उन्हें पीएम मोदी की सरकार ने 6 महीने का सेवा विस्तार दिया था. ऐसे में 14 जुलाई को क्वात्रा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. विनय मोहन क्वात्रा ने साल 2022 में विदेश सचिव का कार्यकाल संभाला था. बता दें, 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं मिस्री. उनका जन्म श्रीनगर में हुआ था, उन्होंने दिल्ली के हिंदू कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन किया है.

Also Read: Monsoon Alert: पहली ही फुहार में पानी-पानी हुई दिल्ली, जलभराव पर LG ने की इमरजेंसी बैठक, अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >