Video : अचानक जयपुर-अजमेर हाईवे पर होने लगे जोरदार धमाके, दो ट्रकों की टक्कर से मचा हड़कंप

Video : टक्कर के बाद गैस सिलेंडर फटने लगे, जिससे कई धमाके हुए और आसपास की गाड़ियों को नुकसान पहुंचा. आग और विस्फोट की आवाजें व लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई और सुनाई दीं. इसका भयावह वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो.

Video : मंगलवार रात जयपुर-अजमेर हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई, जिसमें एलपीजी सिलेंडर से भरा एक ट्रक आग की चपेट में आ गया. हादसे के बाद सिलेंडरों में जोरदार धमाके होने लगे, जिससे आसपास की कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और राहत कार्य शुरू किया. हादसे का वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. देखें वीडियो.

दूदू इलाके के पास हादसे की जगह पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची, और हाईवे पर ट्रैफिक को रोक दिया गया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने बताया कि हादसे में शामिल गाड़ियों के चालक की पहचान अभी नहीं हो सकी है. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग पर काबू पा लिया गया है और प्रशासन पूरी मेहनत से स्थिति संभालने में जुटा हुआ है.

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा– जयपुर ग्रामीण के मौजमाबाद थाना क्षेत्र में जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लगने की घटना बेहद दुखद है. फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि घायलों को उचित इलाज मिले और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जाए. उन्होंने ईश्वर से इस हृदयविदारक हादसे में सभी लोगों की सुरक्षा और कुशलता की प्रार्थना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >