Video : बस एक धमाका और उड़ गया आतंकी का घर, देखें वीडियो

Video : जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया है. इसका वीडियो सामने आया है. इसमें नजर आ रहा है कि धमाके से इन आतंकियों के घर को उड़ा दिया गया है. पहलगाम हमले के बाद कार्रवाई तेज कर दी गई है. हमले में 26 लोगों की जान गई है. आप भी देखें कैसे आतंकियों क��� घर को ध्वस्त किया जा रहा है.

Video : पिछले 48 घंटों में सुरक्षा बलों ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त कर दिया. भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. यह कार्रवाई पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद की जा रही है. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे. हाल ही में शोपियां जिले के जैनापोरा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकवादी अदनान शफी के घर को उड़ा दिया गया. कुछ घंटे पहले, कुपवाड़ा में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी फारूक अहमद के घर को भी बम से उड़ाया गया, जो वर्तमान में पाकिस्तान में रह रहा है. फारूक के घर के साथ-साथ अन्य आतंकवादियों से जुड़ी संपत्तियों को भी टारगेट किया गया बनाया गया. इसका कार्रवाई का वीडियो सामने आया है. आप भी देखें वीडियो

इन आतंकियों के घर पर भी की गई कार्रवाई

अनंतनाग जिले के ठोकरपुरा के आदिल अहमद ठोकर, पुलवामा के मुरान के अहसान उल हक शेख, त्राल के आसिफ अहमद शेख, शोपियां के चोटीपोरा के शाहिद अहमद कुट्टय और कुलगाम के मतलहामा के जाहिद अहमद गनी के घर को भी कार्रवाई के तहत ध्वस्त कर दिया गया. शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने पहलगाम हमले में शामिल माने जा रहे दो आतंकियों के घर ध्वस्त कर दिए. बिजबेहरा में लश्कर आतंकी आदिल हुसैन थोकर के घर को आईईडी से उड़ा दिया गया, जबकि त्राल में आसिफ शेख के घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया.

अनंतनाग पुलिस ने इनाम की घोषणा की

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, आदिल थोकर पर इस सप्ताह की शुरुआत में बैसरन घाटी में हुए घातक हमले को अंजाम देने में पाकिस्तानी आतंकवादियों की मदद करने का शक है. थोकर 2018 में पंजाब में अटारी-वाघा सीमा के जरिए पाकिस्तान में घुसा था, जहां उसने आतंकी शिविरों में ट्रेनिंगलिया था. बाद में वह पिछले साल किसी समय जम्मू-कश्मीर में वापस घुसपैठ कर आया था. अनंतनाग पुलिस ने हाल ही में हुए हमले के लिए जिम्मेदार थोकर और दो पाकिस्तानी नागरिकों अली भाई और हाशिम मूसा को पकड़ने में मदद करने वाली सूचना के लिए 20 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है. इनाम के साथ-साथ, पुलिस ने संदिग्धों के स्केच भी जारी किए हैं, क्योंकि सुरक्षा बलों ने अपनी तलाश तेज कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >