Video : ‘राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी', निशिकांत दुबे ने ली चुटकी

Video : एक रैली में राज ठाकरे ने निशिकांत दुबे को मुंबई आने की चुनौती दी और मराठी लोगों पर हमला करने वालों को समंदर में डुबोकर मारने की चेतावनी दी. उनके इस बयान के बाद राजनीति तेज हो गई है. शिवसेना नेता शायना एनसी ने दोनों नेताओं के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. मामले पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की भी प्रतिक्रिया आई है.

Video : राज ठाकरे के बयान पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने चुटकी ली है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मामले पर प्रतिक्रिया दी. बीजेपी सांसद ने एक्स पर लिखा–मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी ?

राज ठाकरे के ‘मुंबई के समंदर में डुबो-डुबो कर मारेंगे’ वाले बयान पर शिवसेना नेता शायना एनसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “ये क्या है – ‘पटख-पटख के मारना’, ‘डुबा-डुबा के मारना’? इस सोच से बाहर निकलिए और बताइए कि महाराष्ट्र के लिए आपका विजन प्लान क्या है? आप महाराष्ट्र के लिए क्या करना चाहते हैं? यह गुंडागर्दी वाली राजनीति कहीं भी नहीं चलती. आज हमें समझना होगा कि हम ‘विकसित महाराष्ट्र’ और ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ रहे हैं. इस दिशा में रचनात्मक बयान दीजिए. यह मारना, पीटना और कानून को अपने हाथ में लेना किसी के भी योग्य नहीं है.”

मामले पर बीजेपी विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, “कोई किसी को समंदर में डुबो कर मार नहीं सकता. इस देश में हम संविधान का सम्मान करते हैं. संविधान की रक्षा के लिए हमारे पास तुकाराम ओंबले जैसे अनेक शहीदों का बलिदान है. अगर कोई किसी को डुबाने जाएगा, तो पुलिस के कई जवान उसे रोकने के लिए तैयार मिलेंगे.” मुनगंटीवार ने साफ किया कि देश में हिंसा नहीं, बल्कि कानून और संविधान की व्यवस्था सर्वोपरि है.

यह भी पढ़ें : Video : ’मुंबई आओ, हम तुम्हें समंदर में डुबो डुबो कर मारेंगे’, बीजेपी सांसद को राज ठाकरे ने दी चुनौती

राज ठाकरे ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को लेकर क्या कहा?

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के “पटक पटक के मारेंगे” वाले बयान पर तीखा जवाब दिया1 उन्होंने दुबे को मुंबई आने की खुली चुनौती दी1 मीरा-भायंदर की रैली में बोलते हुए राज ठाकरे ने कहा कि एक बीजेपी सांसद ने कहा था कि “हम मराठी लोगों को पटक पटक कर मारेंगे”, इस पर ठाकरे ने कहा, “तुम मुंबई आओ, हम तुम्हें समंदर में डुबो-डुबो कर मारेंगे.” उन्होंने इस बयान के जरिए मराठी स्वाभिमान की बात की और बीजेपी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि मराठी लोगों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >