Video : कुर्सी पर बैठकर नितिन गडकरी ने किया योग

Video : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में योग किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत की बड़ी उपलब्धि और गर्व की बात है. योग करते हुए उनका एक वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो.

Video : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गडकरी ने नागपुर में योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया. इस कार्यक्रम का आयोजन यशवंत स्टेडियम में नागपुर नगर निगम, जिला प्रशासन और केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा किया गया था. कार्यक्रम का वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. इसमें गडकरी कुर्सी में बैठकर योग करते नजर आ रहे हैं. देखें वीडियो.

नितिन गडकरी ने इस अवसर पर कहा कि दुनिया भर में मनाया जा रहा योग दिवस भारत की बड़ी उपलब्धि और देश के लिए गर्व की बात है. पत्रकारों से बातचीत के दौरान गडकरी ने कहा, “प्रतिदिन योग करने से स्वास्थ्य को लाभ होगा. मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रस्ताव रखा, जिसे दुनिया भर में बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है। यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि और गर्व की बात है.” सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने योगाभ्यास किया तथा कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्ति की शपथ ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >