Vice President Elections 2025: इन तीन पार्टियों ने किया राधाकृष्णन की उम्मीदवारी का समर्थन

Vice President Elections 2025: उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन की उम्मीदवारी का स्वागत टीडीपी, जनसेना और जदयू ने किया है. एनडीए ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा रविवार को की. बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बताया कि झारखंड के पूर्व राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है.

Vice President Elections 2025: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन की उम्मीदवारी का स्वागत किया. नायडू ने कहा कि राधाकृष्णन एक वरिष्ठ नेता हैं जिन्होंने ईमानदारी और जनसेवा के मूल्यों को निरंतर कायम रखा है. उनका लंबा राजनीतिक जीवन राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत है. चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में राधाकृष्णन को नामित किए जाने पर बधाई. एक वरिष्ठ राजनेता और सम्मानित नेता के रूप में, उन्होंने लंबे समय तक देश की विशिष्ट सेवा की है.’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलुगु देशम पार्टी (टीडीवी) उनके नामांकन का स्वागत करती है और अपना पूरा समर्थन देती है.

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में राधाकृष्णन की उम्मीदवारी पर बधाई दी. कल्याण ने कोयंबटूर से दो बार सांसद, झारखंड के राज्यपाल और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में राधाकृष्णन की राजनीतिक यात्रा के बारे में बताया और कहा कि यह लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के प्रति समर्पण, नेतृत्व और प्रतिबद्धता को दर्शाता है. कल्याण ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए राजग के उम्मीदवार के रूप में राधाकृष्णन के प्रतिष्ठित नामांकन पर उन्हें हार्दिक बधाई.’’

जदयू राधाकृष्णन जी का समर्थन करेगा : नीतीश कुमार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, “महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री सीपी राधाकृष्णन जी को एनडीए के उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के निर्णय का स्वागत है. जदयू राधाकृष्णन जी का समर्थन करेगा. उन्हें शुभकामनाएं..”

यह भी पढ़ें : सीपी राधाकृष्णन चुनाव जीते, तो राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों होंगे झारखंड के पूर्व राज्यपाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >