Heavy Rain Warning: अगले 72 घंटे में बहुत भारी बारिश, कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बौछार, हाई अलर्ट जारी

Heavy Rain Warning: देश के कई राज्यों में अगले 72 घंटे में जोरदार बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, तटीय कर्नाटक समेत कई और राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी ने कई राज्यों के लिए अलर्ट भी जारी किया है.

Heavy Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बरसात होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.इसके अलावा आंध्र प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और पंजाब में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

अगले 3 दिनों तक यूपी, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 4 अगस्त तक कुछ स्थानों पर बहुत तेज बारिश की संभावना है. तमिलनाडु और केरल में अगले 5 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी भारत में अगले 7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है.

यूपी-हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश

आईएमडी का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर आगामी दिनों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 4 से 10 अगस्त के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है.

बिहार-बंगाल समेत पूर्वी और मध्य भारत में बारिश की संभावना

आईएमडी के मुताबिक 4 से 9 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक बिहार में 4 और 5 अगस्त, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 4 और 7 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है.

असम और मेघालय समेत पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 4 से 10 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरज-बिजली कड़कने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात जारी रह सकती है. 4 से 8 अगस्त के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 4 और 7 से 10 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >