Very Heavy Rain Alert: 21,22,23,24,25 और 26 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट

Very Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 20 से 26 जुलाई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. 20 से 24 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी वर्षा और 23 जुलाई से तटीय ओडिशा में लगातार बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 6 से 7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है.

Very Heavy Rain Alert: आईएमडी के अनुसार अगले 6 से 7 दिनों तक देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि जम्मू कश्मीर से लेकर केरल और पूर्वोत्तर भारत से लेकर उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Very heavy rain alert

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी, पूर्वोत्तर, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले एक सप्ताह तक भारी से बहुत बारी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना है.

Very heavy rain alert

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 21 से लेकर 27 जुलाई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है.

Very heavy rain alert

21 से 24 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी वर्षा हो सकती है. इसके अलावा 23 जुलाई से तटीय ओडिशा में लगातार बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 6 से 7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है.

Very heavy rain alert

मौसम विभाग के मुताबिक 21 और 22 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में, 21 से 23 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बरसात हो सकती है.

Very heavy rain alert

21 से 24 जुलाई के दौरान पंजाब, जम्मू और कश्मीर में भारी बारिश की संभावना है. 21 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 26 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश 22 और 26 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश हो सकती है.

Very heavy rain alert

मौसम विभाग के मुताबिक 23 से 25 जुलाई के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

Very heavy rain alert

23 से 26 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, 20 से 26 जुलाई के दौरान ओडिशा, 20 और 21 जुलाई को बिहार में भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है.

Very heavy rain alert

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >