Vande Metro Train: 360 KM की दूरी केवल 5 घंटे 45 मिनट में, सोमवार से दौड़ेगी देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन

Vande Metro Train: सोमवार को देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन की सौगात मिलने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस दिन हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

Vande Metro Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान सोमवार को देश की पहली ‘वंदे मेट्रो’ सेवा की शुरुआत करेंगे. ट्रेन अहमदाबाद से भुज तक चलेगी. पश्चिम रेलवे (अहमदाबाद मंडल) के जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने शनिवार को कहा कि अहमदाबाद-भुज वंदे मेट्रो ट्रेन पूरी तरह से अनारक्षित और वातानुकूलित है. उन्होंने कहा कि यात्री ट्रेन के प्रस्थान से कुछ समय पहले काउंटर से टिकट खरीद सकेंगे.

ट्रेन में एक साथ 1150 यात्री बैठकर कर पाएंगे यात्रा

देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन में एक साथ 1150 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है जबकि 2,058 यात्री खड़े होकर यात्रा कर सकेंगे. पश्चिम रेलवे ने इस सप्ताह की शुरुआत में इस मेट्रो ट्रेन का प्रायोगिक परीक्षण किया था.

अहमदाबाद-भुज वंदे मेट्रो ट्रेन नौ स्टेशनों पर रुकेगी, 360 किलोमीटर की यात्रा केवल पांच घंटे 45 मिनट में

पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, अहमदाबाद-भुज वंदे मेट्रो ट्रेन नौ स्टेशनों पर रुकेगी और 110 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से 360 किलोमीटर की दूरी पांच घंटे 45 मिनट में तय करेगी.

देश की पहली वंदे मेट्रो का शेड्यूल इस प्रकार

देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन भुज से सुबह 5.05 बजे रवाना होगी और सुबह 10.50 बजे अहमदाबाद जंक्शन पर पहुंचेगी. ‘वंदे मेट्रो’ को स्वदेशी सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत की तर्ज पर डिजाइन किया गया है जिसका हर डिब्बा पूरी तरह वातानुकूलित होगा. वंदे मेट्रो ट्रेन को टकराव-रोधी प्रणाली (कवच) के साथ-साथ अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है.

पीएम मोदी 8000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास योजनों का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के पहले दिन रविवार को प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद के पास वडसर एयर फोर्स स्टेशन पर एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. मोदी सोमवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में ‘ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो’ (री-इनवेस्ट 2024) के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगे. वह अहमदाबाद में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. इसके अलावा, मोदी अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो रेल सेवा के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे.

पीएम मोदी वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >