Vande Bharat Trains : ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने वंदे भारत ट्रेनों में लोकल व्यंजनों की सेवा शुरू की है. इस पहल के तहत यात्रियों को अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक और स्थानीय स्वाद वाले पकवान उपलब्ध कराए जाएंगे. इसका उद्देश्य यात्रियों को उनकी संस्कृति से जुड़े प्रामाणिक स्वाद का अनुभव कराना है. अब वंदे भारत में सफर करने वाले यात्री अपनी सीट पर बैठे-बैठे भारत की विविध और समृद्ध खान-पान परंपरा का स्वाद ले सकेंगे.
किस ट्रेन में कैसा मिल रहा है व्यंजन
वंदे भारत ट्रेनों में क्षेत्रीय व्यंजनों की शुरुआत के तहत यात्रियों को स्थानीय स्वाद का आनंद मिल रहा है. 20101/20102 नागपुर–सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस में महाराष्ट्र का कांदा पोहा, दक्षिण भारतीय डोंडकाया करम पोडी फ्राई और आंध्र प्रदेश की आंध्र कोडी कुर्रा परोसी जा रही है. वहीं 20901 एमएमसीटी–जीएनसी वंदे भारत में गुजराती मेथी थेपला और 26902 एसबीआईबी–वीआरएल वंदे भारत में मसाला लौकी उपलब्ध है. 22895 हावड़ा–पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस में ओडिशा की आलू फूलगोभी यात्रियों को परोसी जा रही है.
बिहार के खास व्यंजन का लें स्वाद
केरल के पारंपरिक भोजन में सफेद चावल, पचक्का चेरुपयार मेझुक्कू पेराटी, कडाला करी, केरल पराठा, सादा दही, पालाडा पायसम और अप्पम शामिल हैं. यह भोजन कासरगोड-तिरुवनंतपुरम और मंगलुरु-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस में मिल रहा है. पश्चिम बंगाल की कोषा पनीर और आलू पोटोल भाजा कुछ वंदे भारत ट्रेनों में परोसी जा रही है. वहीं, बिहार के खास व्यंजन चंपारण पनीर और चंपारण चिकन भी चुनिंदा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों (22348 PNBE–HWH Vande Bharat Express) में यात्रियों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें : Train Cancelled : झारखंड की कई ट्रेनें जनवरी 2026 तक रद्द, जानें वजह
डोगरी व्यंजन भी मिल रहे हैं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में
डोगरी व्यंजन अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में परोसे जा रहे हैं. इसमें अंबल कद्दू और जम्मू चना मसाला शामिल है, जो ट्रेन संख्या 26401–02 और 26403–04 में मिल रहा है. इसके साथ ही कश्मीर के खास व्यंजन जैसे टोमैटो चमन और केसर फिरनी भी इन्हीं 26401/02 और 26403/04 एसवीडीके–सिना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जा रहे हैं.
महाराष्ट्र का लोकप्रिय मसाला उपमा भी मिलेगा आपको
महाराष्ट्र का लोकप्रिय मसाला उपमा अब 22229 सीएसएमटी–मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा जा रहा है. वहीं पश्चिम बंगाल का प्रसिद्ध व्यंजन मुर्गिर झोल 22302 एनजेपी–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में उपलब्ध है.
व्यंजन की पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
