Vande Bharat Express : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कश्मीर की वादियों में दौड़ेगी, जानें रूट और किराया

Vande Bharat Express : 70 सालों का इंतजार खत्म हो चुका है. यात्री सीधे अब ट्रेन से कश्मीर की वादियों में पहुंच सकेंगे. पीएम मोदी 19 अप्रैल 2025 को इस खास ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. जानें इस ट्रेन की खास बातें.

Vande Bharat Express : वंदे भारत एक्सप्रेस जम्मू–कश्मीर में दौड़ने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल 2025 को इस खास ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर तक की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस यह होगी. 70 साल के इंतजार के बाद कश्मीर घाटी को सीधे रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में यह खास कदम है.

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की खास बात और रूट जानें

इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को विशेष रूप से कश्मीर के कठोर सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. ट्रेन में उन्नत एंटी-फ्रीजिंग तकनीक का यूज किया गया है. इससे यह अत्यधिक ठंड में भी अच्छी तरह पटरी पर दौड़ेगी. ट्रेन का रूट कटरा से शुरू होकर पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला को पार करते हुए उत्तरी कश्मीर के बारामूला तक जाएगा. इससे इस क्षेत्र को आवश्यक कनेक्टिविटी मिलेगी.

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया

हालांकि अभी इस रूट का किराया तय नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इस संबंध में खबरें प्रकाशित की गई है. इसके अनुसार, एसी चेयर कार के लिए लगभग 1500 से 1600 रुपये जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2200 से लेकर 2500 रुपये तक किराया रेलवे ले सकती है. उत्तर रेलवे द्वारा शुरू होने वाली इस वंदे भारत ट्रेन का रंग नारंगी और भूरे रंग का होगा. 17 फरवरी से व्यावसायिक तौर पर इस ट्रेन की शुरूआत हो जाएगी.

पर्यटन और आर्थिक विकास में मिलेगा

वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का उद्देश्य पर्यटन, कृषि, उद्योग और शिक्षा को बढ़ावा देना है. इससे कश्मीर के लोगों को सालभर कनेक्टिविटी मिल जाएगी. इस पहल से आर्थिक विकास को गति मिलेगी और स्थानीय निवासियों के लिए नए अवसर पैदा करेगी.

यह भी पढ़ें : Video: नक्सलियों की साजिश झारखंड में फिर नाकाम, पांच-पांच किलो के दो IED बम बरामद

वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद रहेंगे.

सुरंगों और पुलों की खासियत जानें

कटरा से श्रीनगर के बीच की दूरी 203 किमी है. इस रूट में ट्रेन 38 सुरंगों और 927 पुलों से होकर गुजरेगी. सबसे लंबी सुरंग टी-50 है, जो 12.8 किमी लंबी है. पुलों की कुल लंबाई करीब 13 किमी और सुरंगों की कुल लंबाई 119 किमी है. इसका मतलब है कि इस रूट का आधा हिस्सा सुरंगों से होकर गुजरता है. यह सेमी हाई-स्पीड ट्रेन 70 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पटरी पर दौड़ेगी. दोनों शहरों के बीच सात स्टेशन होंगे– रियासी, सवालकोट, संगलदान, रामबन, बनिहाल, काजीगुंड और बिजबेहरा. वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी. 203 किमी का सफर तीन घंटे 10 मिनट में पूरा करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >