Uttarkashi Cloudburst: लड़खड़ाते कदम…मलबे में रेंगती जिंदगी, उत्तरकाशी में बादल से बरसी मौत, 30 सेकेंड में तबाही

Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने के कारण खीर गंगा नदी में आयी विनाशकारी बाढ़ में 4 लोगों की मौत हो गयी और 70 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं. ये संख्या और भी बड़ी हो सकती है. हादसे में अब तक 130 से अधिक लोगों को बचा लिया गया.

Uttarkashi Cloudburst: उत्तरकाशी में बादल से मौत बरसी और 30 से 34 सेकेंड में सबकुछ तबाह कर डाला. धराली में आई बाढ़ में कई मकान और होटल तबाह हो गए. धराली गंगोत्री धाम से करीब 20 किलोमीटर पहले पड़ता है और यात्रा का प्रमुख पड़ाव है. दोपहर बाद करीब पौने दो बजे हुई इस घटना में कम से कम आधा धराली गांव मलबे और कीचड़ में दब गया. बाढ़ के पानी और मलबे के तेज बहाव में तीन-चार मंजिला मकानों सहित आस-पास की इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं. खीर गंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बादल फटने से यह विनाशकारी बाढ़ आई.

तबाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

धराली में बादल फटने की घटना और बाढ़ का भयानक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे पहाड़ से भयानक सैलाब उतरता है और चंद सेकेंड में सबकुछ तबाह कर देता है. एक अन्य वीडियो में मलबे से रेंगते हुए बाहर निकलते हुए व्यक्ति को देखा जा सकता है. एक अन्य वीडियो में तबाही से बचने के लिए होटलों से निकलकर भागते हुए दिख रहे हैं. बादल फटने से धराली में आई आपदा के एक वीडियो में लोगों को डर के मारे चीखते सुना जा सकता है जबकि एक अन्य वीडियो में एक आवाज सुनाई दे रही है, ‘‘सब कुछ खत्म हो गया है.’’

राहत और बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) तथा सेना सहित अन्य राहत एजेंसियों ने मिलकर घटनास्थल से 130 से अधिक लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. बाढ़ में लापता हुए लोगों की संख्या के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि यह संख्या 70 से अधिक हो सकती है क्योंकि बाढ़ के पानी के तेज बहाव के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का मौका ही नहीं मिला.

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

आज भी मौसम से ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार और देहरादून समेत सात जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

ये भी पढ़ें: Uttarkashi Video: 25 सेकंड में सबकुछ तबाह…बदहवास भागते दिखे लोग, धराली का रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO

ये भी पढ़ें: Uttarkashi Cloud Burst Video: ‘भागो रे…’ उत्तरकाशी में बादल फटने का खौफनाक वीडियो सामने आया, देखें तबाही का मंजर

ये भी पढ़ें: Uttarkashi Cloud Burst Video: उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, महिलाओं की चीखों ने बयां किया भयावह मंजर

Uttarkashi Cloudburst: 10 मिनट में पहुंचे सेना के 150 जवान, बचाई 20 लोगों की जान, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया तबाही का आंखों देखा हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >