उत्तराखंड के नये सीएम तीरथ सिंह रावत होंगे, बीजेपी विधायक दल की बैठक में लगा नाम पर मुहर

उत्तराखंड के नये सीएम तीरथ सिंह रावत होंगे.. तीरथ सिंह रावत को संघ का करीबी बताया जा रहा है. भाजपा के विधायक दल के बैठक में इनके नाम पर मुहर लग गयी है. तीरथ सिंह रावत गढ़वाल से भाजपा सांसद है. आपको बता दें कि उत्तराखंड का नया मुख्‍यमंत्री कौन होगा...इसपर सबकी नजर टिकी हुई थी...उत्तराखंड भाजपा विधायक दल की बैठक राजधानी देहरादून के प्रदेश भाजपा मुख्यालय में चल रही थी जिसमें त्रिवेंद्र सिंह रावत के उत्तराधिकारी का चयन पर विचार किया जा रहा था.. बता दें कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कल यानि मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >