उत्तराखंड के कांग्रेस विधायक के बेटे पर जानलेवा हमला: आईसीयू में भर्ती, कुछ दिन पहले भाजपा नेता से हुआ था विवाद

Uttarakhand Congress MLA’s son Saurabh Raj Behar Attacked: सौरभ राज बेहड़ के ऊपर रविवार शाम तीन नकाबपोश बदमाशों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां स्थिति नाजुक होने पर उन्हें आईसीयू में ट्रांसफर किया गया.

उत्तराखंड के कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के पुत्र सौरभ राज बेहड़ पर रविवार को तीन अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया. यह हमला ऊधमसिंह नगर जिला स्थित रुद्रपुर में हुआ. सौरभ राज बेहड़ रुद्रपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 39 से पार्षद भी हैं. पुलिस के अनुसार, हमले में गंभीर रूप से घायल सौरभ राज को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक तिलक राज बेहड़ से फोन पर बात की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सौरभ रविवार शाम अपने घर से पुलिस चौकी जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान आवास विकास क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. घायल सौरभ को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और लगातार चिकित्सकीय निगरानी की जा रही है.

तिलक राज बेहड़ किच्छा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और पूर्व में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. सौरभ राज बेहड़ उनके छोटे पुत्र हैं. घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बेहड़ परिवार के समर्थक अस्पताल पहुंच गए.

कांग्रेस विधायक तिलक राज को किडनी देने के बाद सौरभ. 2023 की फाइल फोटो (एक्स- @gauravjbajela).

विधायक ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

इस मामले में विधायक तिलक राज बेहड़ ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे को समझौते के नाम पर पुलिस चौकी बुलाया गया था. उसी दौरान पहले से तय साजिश के तहत उस पर जानलेवा हमला किया गया. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने में असफल रहती है, तो वह खुद अपने समर्थकों के साथ हमलावरों को तलाशने के लिए मजबूर होंगे. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं.

कुछ दिन पहले भाजपा नेता से हुआ था विवाद

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिन पहले सौरभ का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता के साथ विवाद हुआ था. इसके बाद सुलह-समझौते के मकसद से पुलिस ने उन्हें चौकी बुलाया था. विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा, “मेरे बेटे सौरभ को पंचायत के बहाने बुलाकर एक सोची-समझी साजिश के तहत हमला किया गया. यह कानून व्यवस्था की पूरी तरह से नाकामी है. अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो मैं खुद अपने समर्थकों के साथ हमलावरों की तलाश करूंगा.”

वहीं, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने इस घटना की तीखी निंदा की. उन्होंने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद सामान्य बात है, लेकिन इस प्रकार की खुलेआम हिंसा किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है. घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम के महापौर विकास शर्मा और रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने तिलक राज बेहड़ से मुलाकात कर हालचाल जाना.

पीटीआई-भाषा के इनपुट के साथ.

ये भी पढ़ें:- Fog And Cold Alert: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, पंजाब हरियाणा में कंपकंपी, घने कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

ये भी पढ़ें:- घर बनाने जा रहे हैं लोग, उनकी लाशें गिर रहीं हैं, तमिलनाडु में मुर्शिदाबाद के 3 प्रवासी मजदूरों की मौत पर बोले परिजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >