उत्तराखंड: चमोली में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, एक व्यक्ति और वाहन के बहने की आशंका

चमोली जिले में लगातार बारिश के कारण ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमक नाला का बेली ब्रिज बह गया.

Uttarakhand Bailey Bridge Washed Away: उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया. ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमक नाला में अचानक पानी का बहाव बढ़ने से बेली ब्रिज बह गया. इस दौरान एक व्यक्ति और एक वाहन के बह जाने की आशंका जताई जा रही है.

NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंची

सीएमओ के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. इसके बाद NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और खोज और बचाव अभियान शुरू किया.

मलारी मार्ग पर आवाजाही रोकी गई

पुल बहने के बाद ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर मलारी की ओर सभी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि स्थिति सामान्य होने तक इस मार्ग पर यात्रा न करें. इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को नदियों और नालों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, जरूरत पड़ने पर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को कहा है. वहीं, पुल के बहने से जिन गांवों के संपर्क टूट गए हैं वहां राशन, दवाइयों और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: मौसम : बिहार-झारखंड में बारिश का अलर्ट, जानें 15 अगस्त तक कहां होगी भारी बारिश

नदी नालों के किनारे रहने वालों की सुरक्षा के निर्देश

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र चमोली समेत राज्य के संवेदनशील इलाकों की 24 घंटे निगरानी कर रहा है. जिला प्रशासन को नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >