पति ने पत्नी को बनाया शूर्पणखा, दांत से काटकर नाक फेंक दी जमीन पर

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की नाक दांत से काटकर जमीन पर फेंक दी. इसके साथ ही उसने अपने माता-पिता को भी बेरहमी से डंडे से पीटा. पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी से झगड़े के बाद उसकी नाक दांत से काट डाली और जमीन पर फेंक दी. इससे पत्नी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई. दोनों के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहस शुरू हुई थी. धीरे-धीरे यह बहस इतना बढ़ गया कि विवाद का रूप ले लिया. गुस्से में आकर पति ने पत्नी की नाक दांत से इतनी जोर से काटी कि उसका ऊपरी हिस्सा कटकर उसके मुंह में आ गया. जिसके बाद आरोपी ने नाक का टुकड़ा जमीन पर फेंक दिया.

माता-पिता ने रोका तो की पिटाई

जानकारी के मुताबिक, पहले पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. जब महिला के सास-ससुर ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने अपने माता-पिता पर भी हमला कर दिया. इसके बाद आरोपी भागते हुए रसोईघर गया और वहां से एक चाकू लेकर आया. उसने महिला पर धारदार चाकू से हमला करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी की मां ने समय रहते रोक लिया और चाकू छीनकर दूर फेंक दिया. इसके बाद आरोपी और गुस्से में आ गया और पत्नी की नाक पर दांत से हमला कर दिया.

छोटे बेटे और बहू ने दी पुलिस को सूचना

इस घटना से घर में हड़कंप मच गया. छोटे बेटे और उसकी पत्नी ने तुरंत पुलिस को फोन कर सूचना दी. घायल महिला को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज, लखनऊ में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़े: Vice President Election 2025 : कौन हैं तिरुचि शिवा? विपक्ष बना सकता है उम्मीदवार

यह भी पढ़े: Heavy Rain Warnings: मानसून का तांडव जारी, अगले 48 घंटे होगी भयंकर बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

यह भी पढ़े: Blue Drum Murder Case: पति की हत्या के बाद नीले ड्रम में छुपाई लाश, शव गलाने के लिए डाला नमक, प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >