Video : दिल्ली विधानसभा में हंगामा, AAP और BJP विधायक खड़े होकर चिल्लाने लगे

Video : दिल्ली विधानसभा का सत्र शुक्रवार (7 अगस्त) को उस वक्त गरमा गया, जब आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा के दो विधायक सदन के भीतर आमने-सामने आ गए. इसका वीडियो सामने आया है.

Video : दिल्ली विधानसभा के सत्र के दौरान उस समय माहौल गर्म हो गया, जब आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कुलदीप कुमार और भाजपा विधायक रवि नेगी अपनी-अपनी सीटों से खड़े हो गए. दोनों नेताओं के बीच सदन के भीतर तीखी बहस और जमकर नोकझोंक हुई, जिससे कुछ देर के लिए सदन में हंगामे की स्थिति बन गई. बाद में अन्य सदस्यों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. हंगामे का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स पर शेयर किया है.

650 करोड़ के दवा घोटाले पर हंगामा, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

विधानसभा में 650 करोड़ रुपये के कथित दवा घोटाले का मुद्दा जोर-शोर से उठा. आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों ने इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की. इस दौरान AAP विधायक सदन में जमकर नारेबाजी करते रहे, जिससे विधानसभा का माहौल काफी गर्म हो गया.

ये भी पढ़ें: Video: दिल्ली विधानसभा में गेट तोड़कर घुसी कार, घूमती रही 5 मिनट तक

राष्ट्रगीत के साथ शुरू हुआ दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत शुक्रवार (7 अगस्त) को राष्ट्रगीत के साथ हुई. सत्र के पहले दिन महरौली अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों और पूर्व विधायक बलजौर सिंह को सदन ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े जनहित के मुद्दे और स्थानीय समस्याएं सदन में उठाईं, जिन पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की गई.

ये भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा, मेट्रो को बम से उड़ाने की धमकी, मेल में पीएम मोदी और अमित शाह का भी नाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >