UP Weather : यूपी में होगी बारिश, आया मौसम विभाग का अलर्ट

UP Weather : साल के पहले दिन यूपी के कुछ जिलों में कोहरे की चादर नजर आई. गुरुवार को प्रदेश में बारिश के आसार हैं. जानें अगले दो दिन कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

UP Weather : उत्तर प्रदेश में इन दिनों गलन वाली ठंड पड़ रही है. इस वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. सर्द हवाओं के साथ घना कोहरा भी लोगों की परेशानी की वजह बन रहा है. मौसम विभाग के अनुसार नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं. आज भी ठंड का असर बना रहेगा.

कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना

उत्तर प्रदेश में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हुई. राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने से सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा. ठंडी हवाओं ने ठंड और बढ़ा दी. मौसम विभाग ने 1 जनवरी को पूर्वांचल के कई जिलों में बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है.

यूपी में हल्की बारिशकी संभावना

पूर्वांचल में मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिख सकता है. इसके कारण कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वांचल में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन वहां घने से बहुत घने कोहरे को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें : Delhi Weather : दिल्ली में होगी बारिश, जानें अगले 2 दिन कैसा रहने वाला है मौसम

2 जनवरी को यूपी का कैसा रहेगा मौसम?

2 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. कहीं–कहीं घना कोहरा नजर आ सकता है.

दिल्ली और हरियाणा में भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा– दिल्ली और एनसीआर के अधिकतर इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. इसके साथ हल्की गरज-चमक और बिजली भी गिर सकती है. वहीं, हरियाणा के कैथल, करनाल, राजौंद, असंध के अलावा सफीदों, पानीपत, सोनीपत और खरखौदा में भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >