नौकरशाही पर बयान मामले में उमा भारती ने दिग्विजय सिंह को लिखा पत्र, कहा-दादा मैं अपनी भाषा सुधारूंगी

उमा भारती का वह आपत्तिजनक बयान जब सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो दिग्विजय सिंह ने उनके बयान की निंदा की और यह कहा था कि उमा भारती को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए.

भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को पत्र लिखकर यह कहा है कि मैं अपनी भाषा में सुधार करूंगी. मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पिछले दिनों नौकरशाही पर आपत्तिजनक बयान दिया था.

उमा भारती का वह आपत्तिजनक बयान जब सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो दिग्विजय सिंह ने उनके बयान की निंदा की और यह कहा था कि उमा भारती को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए.

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके कहा-उमा आप मेरी छोटी बहन के नाते मुझे कम बोलने की सलाह देती हैं और हमेशा चेताती भी रहती हैं. लेकिन इस बार आपने नौकरशाहों के खिलाफ जिस तरह के अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है वह ना तो सही है और ना ही उचित. नौकरशाह संविधान के अनुसार काम करते हैं इसलिए उनपर आपत्तिजनक टिप्पणी उचित नहीं.

Also Read: Covishield की दोनों डोज ले चुके हैं, तो शान से जायें ब्रिटेन, भारत की चेतावनी के बाद झुके अंगरेज

उमा भारती ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि नौकरशाही पर मैंने जो कुछ कहा, उसका मुझे अफसोस और दुख दोनों है. मैंने आपको कई बार कहा कि दादा असंयमित होकर बयान देते हैं, लेकिन मैंने खुद संयमित भाषा का प्रयोग नहीं किया, मैं अपनी भाषा सुधारूंगी. उमा भारती ने पिछले दिनों नौकरशाही पर आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसपर उनकी खूब निंदा हुई थी.

ब्यूरोक्रेसी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद उमा भारती ने ट्‌वीट किया- भारतीय लोकतंत्र में ब्यूरोक्रेसी का सम्मान एवं उपयोगिता बना रहें इसके लिए नौकरशाहों को खुद सजग रहना चाहिए. मेरे जैसे लोग ईमानदार एवं नियम के पालन में व्यावहारिक ब्यूरोक्रेसी का सम्मान करते रहेंगे. ब्यूरोक्रेट शासन के अधिकारी किसी राजनीतिक दल के घरेलू नौकर नहीं हैं.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >