Udhampur Encounter: सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को मार गिराया, 3 की तलाश जारी

Udhampur Encounter: जम्मू कश्मीर में उधमपुर जिले के बसंतगढ़ में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा चल रहे संयुक्त अभियान में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को मार गिराया गया है. जबकि तीन और की तलाश जारी है.

Udhampur Encounter: जम्मू कश्मीर में उधमपुर जिले के बसंतगढ़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुआ. जिसमें सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को मार गिराया. जबकि तीन आतंकवादियों की तलाश जारी है.

पिछले एक साल से चारों आतंकवादियों की थी तलाश

चारों आतंकवादियों की पिछले एक साल से तलाश की जा रही है. सेना और पुलिस के एक संयुक्त खोज दल ने गुरुवार को सुबह बसंतगढ़ के सुदूर बिहाली इलाके में एक सटीक सूचना के आधार पर तलाश अभियान शुरू किया. उसी दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दिया. जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई. इलाके में अतिरिक्त बलों को भेजा गया है और खराब मौसम के बावजूद व्यापक तलाश अभियान चलाया जा रहा है.

पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने क्या बताया

जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने बताया, ‘‘आतंकवादियों का सुबह करीब साढ़े आठ बजे पता चला. हम इस समूह को पिछले एक साल से ढूंढ रहे थे.’’ उन्होंने बताया कि कोहरा होने के बावजूद तलाश अभियान जारी है और मौसम में सुधार होने के बाद ही असल स्थिति का पता चलेगा.

जैश-ए-मोहम्मद के हैं सभी आतंकवादी

अधिकारियों ने बताया कि जिन आतंकवादियों को घेरा गया है, वे पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य हैं और सेना के पैरा कमांडो की अगुवाई में संयुक्त तलाश दल ने करूर नाला के पास उन्हें छिपे हुए पाया. इससे पहले, सुबह जम्मू स्थित सेना की ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, ‘‘एक सटीक सूचना के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने बसंतगढ़ के बिहाली इलाके में एक संयुक्त अभियान शुरू किया. आतंकवादियों से सामना हुआ. अभियान अभी जारी है.’’

अमरनाथ यात्रा को प्रभावित करने की फिराक में थे आतंकवादी

‘ऑपरेशन बिहाली’ कोड नाम वाला यह अभियान ऐसे वक्त में शुरू किया गया है जब एक सप्ताह बाद कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू होगी. अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद बुधवार देर रात को सांबा जिले के पुरमंडल इलाके में एक तलाश अभियान चलाया था. हालांकि, कुछ भी बरामद न होने के बाद अभियान शांतिपूर्वक समाप्त हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >