‘सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’, उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी को दे दी ऐसी चेतावनी

उद्धव ठाकरे ने कहा, वह हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर को अपना आदर्श मानते हैं. सावरकर ने 14 साल तक अंडमान सेलुलर जेल में अकल्पनीय यातनाएं झेलीं. हम केवल पीड़ाओं को पढ़ सकते हैं. यह बलिदान का एक रूप है. हम सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विनायक सावरकर पर टिप्पणी के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को चेतावनी दे दी है. शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने कहा- सारवकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि सावरकर को नीचा दिखाने से विपक्षी गठबंधन में दरार पैदा होगी.

सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे : उद्धव

उद्धव ठाकरे ने कहा, वह हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर को अपना आदर्श मानते हैं. सावरकर ने 14 साल तक अंडमान सेलुलर जेल में अकल्पनीय यातनाएं झेलीं. हम केवल पीड़ाओं को पढ़ सकते हैं. यह बलिदान का एक रूप है. हम सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे.

उद्धव ठाकरे ने विपक्षी एकता में दरार की दी चेतावनी

उद्धव ठाकरे ने विपक्षी एकता में दरार की चेतावनी देते हुए राहुल गांधी को सावरकर पर बोलने से बचने की सलाह दे दी है. उन्होंने कहा, अगर गांधी सावरकर को ‘निंदा’ करना जारी रखते हैं तो विपक्षी गठबंधन में ‘दरार’ आएगी. शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने कहा, वीर सावरकर हमारे भगवान हैं, और उनके प्रति कोई भी अनादर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हम लड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन अपने देवताओं का अपमान करना ऐसी चीज नहीं है जिसे हम बर्दाश्त करेंगे.

Also Read: उद्धव ठाकरे को एक और झटका, एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत

राहुल गांधी को जानबूझकर उकसाया जा रहा : उद्धव ठाकरे

सावरकर पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर उद्धव ठाकरे ने कहा, महा विकास आघाड़ी (एमवीए) तीन दलों – शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) – का गठबंधन है, जिसे लोकतंत्र की रक्षा के लिए बनाया गया था और इसके लिए एकजुट होकर काम करना जरूरी था. ठाकरे ने कहा कि जानबूझ कर राहुल गांधी को उकसाने के प्रयास किए जा रहे हैं. यदि हम इस समय को व्यर्थ जाने देंगे तो लोकतंत्र का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। 2024 का चुनाव, आखिरी चुनाव होगा.

सावरकर पर राहुल गांधी ने क्या दिया था बयान

गुजरात में सूरत की एक अदालत द्वारा 2019 के मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया. दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने शनिवार को कहा था, मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >