Video : अभिजीत दीपके के लिए आने लगे शादी के रिश्ते, मां ने बताया क्यों नहीं कर रहे शादी

Video : CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को विपक्ष का साथ मिलने का भरोसा मिला है. शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने फोन पर बातचीत कर उन्हें समर्थन देने की बात कही. इस दौरान दीपके की मां से भी ठाकरे ने बात की और CJP संस्थापक की शादी के प्लान के बारे में पूछा.

Video : शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने CJP संस्थापक अभिजीत दीपके से फोन पर बातचीत की और उन्हें विपक्ष के समर्थन का भरोसा दिया. यह बातचीत शिवसेना (UBT) नेता चंद्रकांत खैरे के दीपके के घर पहुंचने के बाद हुई. खैरे ने दोनों के बीच वीडियो कॉल भी कराई, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया.

बातचीत के दौरान दीपके ने ठाकरे से कहा कि वह छात्रों की मांगों को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. वहीं, खैरे ने बताया कि ठाकरे ने भरोसा दिलाया है कि पूरा विपक्ष दीपके के साथ एकजुट होकर खड़ा है. इस दौरान उद्धव ठाकरे ने दीपके की मां अनीता से भी बात की और उनका हालचाल जाना. उन्होंने अभिजीत दीपके से उनकी शादी के प्लान को लेकर भी बात की.

अभिजीत दीपके की मां अनीता दीपके ने उनकी शादी को लेकर कहा, "अभिजीत के लिए पिछले कुछ समय से शादी के रिश्ते आ रहे हैं. करीब दो साल से प्रस्ताव आ रहे हैं, लेकिन उसने साफ कहा है कि पहले अपनी पढ़ाई पूरी करेगा और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेगा. इसके बाद ही शादी के बारे में सोचेगा."


ये भी पढ़ें: Video : जब मेरे पति खून से सनी वर्दी में घर लौटे तो वह पल बहुत दर्दनाक था, CJP प्रोटेस्ट में घायल ACP की पत्नी ने बताया अपना दर्द

अभिजीत दीपके की मां अनीता दीपके ने कहा कि हर माता-पिता अपने बच्चों की शादी होते देखना चाहते हैं. उन्होंने भी पहले अपने बेटे से इस बारे में बात की थी, लेकिन शादी करना या नहीं करना पूरी तरह उसका निजी फैसला होगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >