Udaipur Murder Case Live: उदयपुर हत्याकांड को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में की सर्वदलीय बैठक

Udaipur Murder Case Live Updates: उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की हत्या के बाद राजस्थान समेत पूरे देश में उबाल है. लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन पर उतारु हैं. वहीं, प्रशासन ने ऐहतियातन पूरे प्रदेश में धारा 144 लगा दी है. साथ ही 7 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. बता दें कन्हैया लाल के हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Live Updates
1:19 PM. 30 Jun 22 7:49 AM. 30 Jun

उदयपुर में वेल्डर के रूप में काम करता था दर्जी हत्याकांड का आरोपी मोहम्मद रियाज

उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक मोहम्मद रियाज उदयपुर के परकोटे में एक दुकान पर वेल्डर के रूप में काम करता था. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी.

3:45 AM. 30 Jun 22 10:15 PM. 29 Jun

सर्वदलीय बैठक में सभी का एकमत विचार

उदयपुर हत्याकांड के सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस, भाजपा, आरएलपी, भाकपा, निर्दलीय, किसान नेता ने भाग लिया. राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सर्वदलीय बैठक में सभी का एकमत विचार रहा कि जो घटना में अपराधी है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले. सभी इस बात पर सहमत थे कि विदेशी ताकतों से मिलकर जो इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं उसकी जांच एनआईए द्वारा की जाए.

2:21 AM. 30 Jun 22 8:51 PM. 29 Jun

यह मामूली घटना नहीं, आतंकवाद है- वसुंधरा

कन्हैया लाल हत्याकांड पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि ये मामूली घटना नहीं है, ये एक तरह से आतंकवाद है. इसकी जितनी भर्त्सना करेंगे वो कम ही रहेगा. उन्होंने कहा- सांप्रदायिक उन्माद के पीछे कौन लोग हैं? कौन से संगठन हैं? ऐसी चीजें राजस्थान में कभी नहीं हुई हैं. उन्होंने कहा जो 2 दोषी सामने दिख रहे हैं सिर्फ वही नहीं उसके पीछे जो लोग होंगे, जहां से इसकी शुरुआत हुई होगी, उन्हें भी कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. उन्होंने एक रास्ता है कि सरकार सक्रिय हो और दूसरा रास्ता है कि बहाना बनाया जाए. अपने कंधों पर तो लेना नहीं है उसकी बजाए पूरी समस्या किसी दूसरे के कंधों पर डाल दीजिए, वही अशोक गहलोत कर रहे हैं.

2:21 AM. 30 Jun 22 8:51 PM. 29 Jun

भीम और राजसमंद में विरोध प्रदर्शन

उदयपुर हत्याकांड को लेकर आज भीम, राजसमंद में विरोध प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शनकारियों को संवेदनशील इलाकों में जाने से रोकने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज किया. वहीं, राजसमंद में पथराव के दौरान एक कांस्टेबल के घायल होने की सूचना है.

2:21 AM. 30 Jun 22 8:51 PM. 29 Jun

पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार

उदयपुर हत्याकांड को लेकर राजस्थान के डीजीपी एम.एल. लाठर ने कहा कि कन्हैया लाल की हत्या के मामले में 2 मुख्य आरोपी हैं. उनके अलावा तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है. अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि मामले में मुख्य आरोपी दावत-ए-इस्लामी नाम की संस्था से संपर्क में थे. डीजीपी ने कहा, जहां तक मुख्य आरोपियों के सीमा पार कनेक्शन की बात है, जो भी डिजिटल साक्ष्य है उसकी जांच राजस्थान पुलिस अपने स्तर पर कर रही है। NIA का सहयोग भी लिया जा रहा है .

2:21 AM. 30 Jun 22 8:51 PM. 29 Jun

घटना स्थल पर एनआईए और एफएसएल की टीम पहुंची

पुलिस, एनआईए, एसआईटी, एफएसएल और एटीएस की टीमें उदयपुर में मौके पर पहुंची, जहां कल दो लोगों ने कथित रूप से निलंबित भाजपा नेता नुपुर शर्मा के समर्थन में सामग्री पोस्ट करने के लिए एक दर्जी कन्हैया लाल का सिर कलम कर दिया था.

मुख्य बातें

Udaipur Murder Case Live Updates: उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की हत्या के बाद राजस्थान समेत पूरे देश में उबाल है. लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन पर उतारु हैं. वहीं, प्रशासन ने ऐहतियातन पूरे प्रदेश में धारा 144 लगा दी है. साथ ही 7 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. बता दें कन्हैया लाल के हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >