तमिलनाडु में TVK की सरकार बनने का रास्ता साफ! इन दलों का मिला समर्थन

TVK Government Formation: तमिलनाडु में टीवीके की सरकार बन सकती है. CPI, CPM और VCK ने अपना समर्थन देने की बात कही है. टीवीके नेता कामराज ने कहा कि इन तीनों दलों ने जनादेश के साथ जाने का फैसला किया है.

TVK Government Formation: तमिलनाडु में सरकार गठन का रास्ता साफ हो गया है. टीवीके को कांग्रेस के बाद तीन दलों का समर्थन मिल रहा है. थलपति विजय को कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) और विदूतलाई चिरुथाइगल काची (VCK) का समर्थन भी मिल रहा है. टीवीके नेता कामराज ने इसका जानकारी देते हुए कहा- टीवीके पूर्ण बहुमत हासिल करने जा रही है. विजय आज राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. हमें सीपीआई, सीपीआई (एम) और वीसीके का समर्थन मिल गया है.

कितनी हो जाएगी समर्थकों की संख्या

टीवीके इन तीनों दलों के समर्थन के बाद बहुमत का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी. विजय की पार्टी के पास अपने 108 विधायक हैं. कांग्रेस के पांच विधायक मिलने के बाद आंकड़ा 113 हो जाता है. सरकार बनाने के लिए टीवीके को 118 विधायकों के समर्थन की जरूरत है. ऐसे में सीपीआई के दो विधायक, सीपीएम के दो विधायक और वीसीके के भी दो विधायक के समर्थन के बाद कुल समर्थक विधायकों की संख्या 119 हो जाएगी, सरकार बनाने के जरूरी आंकड़े से एक ज्यादा है.

खरगे ने की थी सीपीएम से समर्थन देने की अपील

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) महासचिव डी राजा से आग्रह किया था कि वाम दल तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के नेतृत्व में धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने में सहयोग करें. खरगे ने गुरुवार (7 मई) को राजा से फोन पर बात की थी.

विधानसभा चुनाव में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी

तमिलनाडु में 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में तमिलगा वेत्री कषगम ने 108 सीट जीतीं है. इसके अलावा द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) को 59, अन्ना द्रमुक (AIADMK) 47, कांग्रेस- पांच, पीएमके को 4, आईयूएमएल को दो, भाकपा को दो, माकपा को दो और वीसीके को दो सीटें मिलीं हैं. जबकि, भारतीय जनता पार्टी , डीएमडीके और एएमएमके को एक-एक सीट मिली है.

Also Read: मणिशंकर अय्यर ने कहा-कांग्रेस-टीवीके गठबंधन अवसरवादी राजनीति का उदाहरण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >