Train Accident: तमिलनाडु में एक्सप्रेस ट्रेन का एक पहिया पटरी से उतरा, बाल-बाल बचे लोग

Train Accident: बोदिनायक्कनूर जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन का एक पहिया गुरुवार को पटरी से उतर गया, हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. दक्षिण रेलवे ने यह जानकारी दी.

Train Accident: हादसा गुरुवार सुबह हुई. जिससे ट्रेन अपने गंतव्य पर 89 मिनट देरी से पहुंची. थेनी जिले का बोदिनायक्कनूर क्षेत्र राज्य की राजधानी चेन्नई से करीब 550 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

मदुरै जंक्शन से बोदिनायक्कनूर की ओर रवाना होते समय पटरी से उतर गई

आधिकारिक बयान के अनुसार, ट्रेन संख्या-20601 (चेन्नई सेंट्रल-बोदिनायक्कनूर एक्सप्रेस) मदुरै जंक्शन से बोदिनायक्कनूर की ओर रवाना होते समय पटरी से उतर गई. इसमें कहा गया है कि घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है तथा मदुरै जंक्शन पर अन्य सभी रेलगाड़ियों का परिचालन सामान्य रूप से हुआ.

तमिलनाडु में ही पिछले दिनों हुआ था ट्रेन हादसा

पिछले दिनों तमिलनाडु के पोन्नेरी-कावरापेट्टई रेलवे स्टेशनों के बीच चेन्नई-गुडूर रेलखंड पर ट्रेन संख्या 12578 मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस की कवरैप्पेट्टै में खड़ी मालगाड़ी से टक्कर हो गई थी. इस हादसे में 19 लोग घायल हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >