Train Accident Video: तमिलनाडु में ट्रेन एक्सीडेंट के बाद भूख से यात्री होने लगे परेशान, ऐसे मिला खाना

Train Accident Video: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक ट्रेन एक्सीडेंट हो गया. इसके बाद लोग वहां फंस गए. भूख से परेशान लोगों तक ऐसा पहुंचा खाना

Train Accident Video: तमिलनाडु में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बागमती एक्सप्रेस ट्रेन मुख्य लाइन में जाने के बजाय ‘लूपलाइन’ में चली गई और वहां खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई. तिरुवल्लूर में बारिश के कारण कवरप्पेट्टई दुर्घटनास्थल पर मरम्मत कार्य प्रभावित हुआ, जहां कल शाम ट्रेन संख्या 12578 मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस की पीछे से एक मालगाड़ी से टक्कर हो गई थी. दुर्घटना में 19 लोग घायल हो गए. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य में लगभग 16 घंटे लगेंगे. इस बीच रेलवे की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए लिख गया- ट्रेन संख्या 12578 मैसूरु-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस के फंसे हुए यात्रियों को भोजन और पानी उपलब्ध कराया गया. डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से 12.10.2024 को 04:45 बजे एक विशेष ट्रेन उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए रवाना हुई.

Read Also : Train Accident Updates: तमिलनाडु में ट्रेन एक्सीडेंट के बाद कई ट्रेनों का बदला रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >