Corona Vaccination : कर्नाटक, हैदराबाद व गुजरात को मिली वैक्सीन की पहली खेप, जानें 'कोविशील्ड' से जुड़ी अबतक के सभी अपडेट्स

Serum Institute of India, Covishield vaccine, Vaccination : देश भर में वैक्सीनेशन 16 जनवरी से शुरू हो रहा है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से 'कोविशील्ड' वैक्सीन की पहली खेप मंगलवार की सुबह पांच बजे तीन तापमान नियंत्रित ट्रकों की पूजा कर पुणे हवाई अड्डा के लिए रवाना किया गया. यहां से देश भर के विभिन्न शहरों में पहली खेप में आज 56.5 लाख वैक्सीन भेजी जा रही है. मालूम हो कि सरकार ने अप्रैल माह तक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से 4.5 करोड़ से अधिक की खुराक की आपूर्ति करने का ऑर्डर दिया है. भारत में पहले 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जायेगी. पहले चरण में तीन करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जायेगी. इनमें देश के विभिन्न राज्यों के हेल्थवर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल होंगे. इसके बाद 50 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से नीचे के वैसे बीमार लोग, जिन्हें संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा है, वैक्सीन उपलब्ध कराया जायेगा.

Live Updates
9:41 PM. 12 Jan 21 9:41 PM. 12 Jan

वैक्सीन की 54.72 लाख डोज मंगलवार दोपहर तक पहुंचायी गयी : केंद्र

केंद्र ने कहा कि मंगलवार दोपहर तक निर्धारित राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय भंडारण केंद्र तक कोविड-19 टीके की 54.72 लाख खुराक पहुंचा दी गयी है तथा 14 जनवरी तक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से 1.1 करोड़ और भारत बायोटेक से 55 लाख खुराक मिल जाएगी.

9:41 PM. 12 Jan 21 9:41 PM. 12 Jan

कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खेप पुणे से विजयवाड़ा पहुंची

पुणे से कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खेप विजयवाड़ा पहुंची है. वहीं, नीति आयोग ने कहा है कि एम्बुलेंस चालक से लेकर चिकित्सा अधिकारी तक सबको वैक्सीन दिया जायेगा.

3:57 PM. 12 Jan 21 3:57 PM. 12 Jan

कोलकाता एयरपोर्ट पर कोविशिल्ड वैक्सीन की पहली खेप पहुंची

पश्चिम बंगाल में कोलकाता एयरपोर्ट पर कोविशिल्ड वैक्सीन की पहली खेप पहुंची है. इससे पहले आज तमिलनाडु के चेन्नई में कोविशिल्ड वैक्सीन की पहली खेप पहुंचायी गयी.

3:57 PM. 12 Jan 21 3:57 PM. 12 Jan

आज गुजरात सरकार को पहुंचायी गयी 2.76 लाख वैक्सीनेशन डोज

गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने कहा कि 16 तारीख से शुरु हो रहे वैक्सीनेशन के लिए भारत सरकार की तरफ से आज गुजरात सरकार को 2.76 लाख वैक्सीनेशन डोज अहमदाबाद पहुंचायी गयी है. बुधवार को सूरत के लिए 93 हज़ार, बड़ौदा के लिए 94 हज़ार और राजकोट के लिए 77 हजार वैक्सीन डोज पहुंचायी जाएगी.

3:57 PM. 12 Jan 21 3:57 PM. 12 Jan

सबसे पहले हेल्थकेयर-फ्रंटलाइन वर्करों को लगायी जायेगी वैक्सीन, PM Cares फंड से लिया जाएगा खर्च

16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हो रही है और सबसे पहले हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगायी जानी है. ऐसे में मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पहले चरण में वैक्सीन लेने वाले एक करोड़ स्वास्थ्य कर्मचारी और दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्करों की कोरोना वैक्सीन का खर्च पीएम केयर्स फंड से लिया जाएगा.

2:21 PM. 12 Jan 21 2:21 PM. 12 Jan

कर्नाटक पहुंची 7.95 लाख वैक्सीन की शिशियों की पहली खेप

भारत के सीरम इंस्टीट्यूट, पुणे की ‘कोविशील्ड’ वैक्सीन की 7.95 लाख शीशियों की पहली खेप कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंची. वैक्सीन की प्रत्येक खुराक में 0.5 मिली और प्रत्येक शीशी में 10 वैक्सीन होती है.

2:21 PM. 12 Jan 21 2:21 PM. 12 Jan

हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंची कोरोना वैक्सीन

हैदरबाद एयरपोर्ट के सीईओ प्रदीप पणिक्कर ने कहा है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से कोविड-19 वैक्सीन की पहली खेप हैदराबाद हवाई अड्डे पर पहुंच गयी है. भारत बायोटेक की पहली खेप आज शाम तक राज्य के बाहर 11 गंतव्यों के लिए जायेगी.

2:21 PM. 12 Jan 21 2:21 PM. 12 Jan

गुजरात पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप

गुजरात में COVID19 वैक्सीन की पहली खेप अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची. इस मौके पर गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल एयरपोर्ट पर मौजूद थे.

2:21 PM. 12 Jan 21 2:21 PM. 12 Jan

दिल्ली में दो कार्गो टर्मिनलों पर -20 डिग्री से लेकर +25 डिग्री सेल्सियस तक तापमान-नियंत्रित सुविधा

कोविड वैक्सीन के दिल्ली पहुंचने पर डायल के सीईओ ने बताया कि हमारे दो कार्गो टर्मिनलों पर -20 डिग्री सेल्सियस से लेकर +25 डिग्री सेल्सियस तक तापमान-नियंत्रित सुविधा है. ये कोविड-19 टीकों को कुशलतापूर्वक और सुरक्षित रूप से संभाल सकती है. दोनों टर्मिनल एक दिन में लगभग 5.7 मिलियन शीशियों को संभाल सकते हैं.

2:21 PM. 12 Jan 21 2:21 PM. 12 Jan

दिल्ली पहुंची COVID19 वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ की पहली खेप

COVID19 वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ की पहली खेप पुणे से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची.

2:21 PM. 12 Jan 21 2:21 PM. 12 Jan

तमिलनाडु पहुंचेगी 5.56 लाख वैक्सीन की खुराक

तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने बताया कि पुणे से 5.56 लाख वैक्सीन की खुराक भेजी गयी है. हम आज वैक्सीन प्राप्त करेंगे. वैक्सीन की शेष 20,000 खुराक का विवरण अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है.

2:21 PM. 12 Jan 21 2:21 PM. 12 Jan

आज अहमदाबाद पहुंचेगी 3.76 लाख ‘कोविशील्ड’ वैक्सीन की खुराक

गुजरात सरकार के परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ पटेल ने कहा कि COVID19 वैक्सीन की पहली खेप आज अहमदाबाद पहुंचनेवाली है. आज यहां पहुंचनेवाली 2.76 लाख खुराक अहमदाबाद, गांधीनगर और भावनगर क्षेत्रों को दी जायेगी. 16 जनवरी से 287 सेशल साइटों पर वैक्सीनेशन शुरू होगा.

2:21 PM. 12 Jan 21 2:21 PM. 12 Jan

पिछले 24 घंटे में 12584 नये मामले सामने आये, 167 लोगों की हुई मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में भारत में 12,584 नये कोविड-19 के मामले सामने आये. वहीं, 18,385 लोग स्वस्थ्य होने के कारण डिस्चार्ज किये गये. वहीं, 167 मौतें हुई हैं.

देश में कोविड-19 की स्थिति

  • कुल मामले- 1,04,79,179

  • सक्रिय मामले- 2,16,558

  • कुल स्वस्थ्य हुए- 1,01,11,294

  • मृत्यु- 1,51,327

2:21 PM. 12 Jan 21 2:21 PM. 12 Jan

पटना, कोलकाता समेत देश के 13 शहरों मेंआज पहुंचायी जायेगी 56.5 लाख कोराना वायरस वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ की डोज

केंद्रीय वायु उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि आज एयर इंडिया, स्पाइसजेट, इंडिगो एयरलाइंस और गोएयर के जरिये 56.5 लाख डोज को रवाना किया जा रहा है. पुणे से दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, गुवाहाटी, शिलांग, अहमदाबाद, हैदराबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, पटना, बेंगलुरु, लखनऊ और चंडीगढ़ के लिए नौ उड़ानें संचालित करेंगी

2:21 PM. 12 Jan 21 2:21 PM. 12 Jan

वैक्सीन की पहली खेप लेकर दिल्ली के लिए स्पाइस जेट ने भरी उड़ान

स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने बताया कि स्पाइसजेट ने आज भारत कोविड वैक्सीन की पहली खेप लेकर उड़ान भरा. ‘कोविशील्ड’ की पहली खेप में 34 पेटियां थीं. इनका वजन 1088 किलोग्राम था. पहली खेप दिल्ली भेजी गयी.

2:21 PM. 12 Jan 21 2:21 PM. 12 Jan

आठ जहाजों से देश के 13 शहरों में पहुंचायी जायेगी ‘कोविशील्ड’ वैक्सीन

पुणे एयरपोर्ट से वैक्सीन का हवाई परिवहन संभालनेवाली कंपनी एसबी लॉजिस्टिक के एमडी संदीप भोसले ने कहा कि कुल आठ उड़ानें आज कोविशील्ड वैक्सीन को पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से देश के 13 विभिन्न स्थानों पर ले जायी जायेंगी. पहली फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना होगी.

2:21 PM. 12 Jan 21 2:21 PM. 12 Jan

कड़ी सुरक्षा के बीच एसआईआई से पुणे हवाई अड्डा तक भेजी गयी वैक्सीन

पुणे की डीसीपी (जोन 5) नम्रता पाटिल ने कहा है कि वैक्सीन की पहली खेप सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की सुविधा से भेजी गयी है. हमने विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था की है. कोविशील्ड वैक्सीन ले जानेवाले तीन ट्रक शहर में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की सुविधा से पुणे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचे. हवाई अड्डे से वैक्सीन की खुराक देश के विभिन्न स्थानों पर भेजी जायेगी. मालूम हो कि देश में वैक्सीनेशन 16 जनवरी से शुरू होगा.

2:21 PM. 12 Jan 21 2:21 PM. 12 Jan

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से पुणे हवाई अड्डा के लिए सुबह पांच बजे रवाना किया गया तापमान नियंत्रित ट्रक

कोविल्ड वैक्सीन से लदे तीन तापमान नियंत्रित ट्रकों को पुणे में वैक्सीन बनानेवाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एयरपोर्ट के लिए सुबह पांच बजे रवाना किया गया.

मुख्य बातें

Serum Institute of India, Covishield vaccine, Vaccination : देश भर में वैक्सीनेशन 16 जनवरी से शुरू हो रहा है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ‘कोविशील्ड’ वैक्सीन की पहली खेप मंगलवार की सुबह पांच बजे तीन तापमान नियंत्रित ट्रकों की पूजा कर पुणे हवाई अड्डा के लिए रवाना किया गया. यहां से देश भर के विभिन्न शहरों में पहली खेप में आज 56.5 लाख वैक्सीन भेजी जा रही है. मालूम हो कि सरकार ने अप्रैल माह तक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से 4.5 करोड़ से अधिक की खुराक की आपूर्ति करने का ऑर्डर दिया है. भारत में पहले 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जायेगी. पहले चरण में तीन करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जायेगी. इनमें देश के विभिन्न राज्यों के हेल्थवर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल होंगे. इसके बाद 50 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से नीचे के वैसे बीमार लोग, जिन्हें संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा है, वैक्सीन उपलब्ध कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >