Today News Wrap: पीएम मोदी की आज यूपी और एमपी में चुनावी सभा, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

Today News Wrap: जहां एक ओर दूसरे चरण के लिए प्रचार को शोर थम गया है. वहीं आने वाले चरणों के लिए प्रचार का दौर जारी है. इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी और एमपी में चुनाव प्रचार करने वाले हैं. पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

25 अप्रैल की बड़ी खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के आगरा, बरेली और शाहजहांपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे. मध्यप्रदेश के मुरैना में भी वे एक रैली करने वाले हैं.
  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज दोपहर 12 बजे लोकसभा चुनाव के लिए कन्नौज से नामांकन दाखिल करेंगे.
  • केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज हैदराबाद की जहीराबाद विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं.
  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट डोनाल्ड ट्रम्प की आपराधिक छूट संबंधी दलील पर आज सुनवाई करेगा.
  • सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल का मुकाबला होगा जो हैदराबाद में खेला जाएगा.

एक नजर अन्य बड़ी खबरों पर

बीआईटी सिंदरी के छात्रों ने दिव्यांगों के लिए बनाई अनोखी ट्राइसाइकिल

धनबाद जिले के प्रसिद्ध बीआईटी सिंदरी में छात्रों ने दिव्यांगजनों के लिए अनोखी ट्राइसाइकिल का निर्माण किया है. इसे पासवर्ड से स्टार्ड किया जा सकेगा. इसके अलावा भी कई अन्य खूबियां इसमें हैं. पढ़ें विस्तृत खबर

पश्चिमी सिंहभूम में 2 मानव तस्कर पकड़ाए

पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में 2 मानव तस्करों को पकड़ा गया है. ये दोनों 2 नाबालिग लड़कियों को काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जा रहे थे. इन्होंने दोनों लड़कियों के फर्जी आधार कार्ड बनवो थे. पढ़ें विस्तृत खबर

गिरिधारी व जयप्रकाश के बीच में होगा मुख्य मुकाबला

Lok Sabha Election 2024: चुनाव प्रचार ने अंतिम समय में जोर पकड़ लिया है. बांका में जदयू उम्मीदवार गिरिधारी यादव व राजद प्रत्याशी जयप्रकाश नारायण यादव के बीच निर्णायक लड़ाई का मैदान तैयार हो गया है. पढ़ें विस्तृत खबर

जदयू नेत्री के गले से चेन छीना

भागलपुर पुलिस सीएम के आगमन को लेकर अपनी पिछले कई दिनों से तैयारी कर रही थी. लेकिन इन झपटमारों ने भागलपुर पुलिस को भी ऐन मौके पर ठेंगा दिखाया और एक महिला कार्यकर्ता की चेन रोड शो के दौरान ही छीन ली. पढ़ें विस्तृत खबर

दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान थमा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत होने वाले मतदान के पहले चुनाव प्रचार थम गया है. दूसरे चरण में केरल की सभी 20 सीट पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसके अलावा अन्य राज्यों में भी मतदान होगा. पढ़ें विस्तृत खबर

आखिर क्या है विरासत टैक्स?

Inheritance Tax: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच एक मुद्दा इन दिनों जोर शोर से उठाया जा रहा है. जी हां…विरासत टैक्स पर राजनीति गरम हो चुकी है. इस मुद्दे को ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने उठाया जिसपर बीजेपी हमलावर है. पढ़ें विस्तृत खबर

मंच पर बेहोश होकर गिरे नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लेकर बुधवार को बड़ी खबर आई. दरअसल, वे पूर्वी महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक चुनावी रैली में भाषण के दौरान बेहोश हो गये. गडकरी चुनाव प्रचार कर रहे थे. पढ़ें विस्तृत खबर

IPL 2024: दिल्ली ने गुजरात को हराया

IPL 2024: एक रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने गुजरात को 3 रनों से हरा दिया है. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कमाल की पारी खेली है. पढ़ें विस्तृत खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >