Today News Wrap: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की आज बैठक, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

Today News Wrap: पीएम नरेंद्र मोदी आज भी दक्षिण भारत के दौरे पर हैं. कर्नाटक में वे रैली करने वाले हैं. पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें यहां

19 मार्च की बड़ी खबरें

  • नागरिकता संशोधन अधिनियम यानी सीएए (CAA) के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है.
  • दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक आज होने वाली है. इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र फाइनल करने के साथ-साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी.
  • मनी लॉन्ड्रिंग केस में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे. यहां वे कलबुर्गी में जनसभा को संबोधित करेंगे.

बड़ी खबरों पर नजर

बिहार में एनडीए का सीट बंटवारा

लोकसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद से सीटों का बंटवारा जारी है. बिहार में चिराग पासवान की पार्टी को पांच सीट मिली है. पढ़ें विस्तृत खबर

कांग्रेस 5 मुद्दों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है. वो इस बार पांच मुद्दों के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है. आज इस बाबत अहम बैठक होने वाली है. पढ़ें विस्तृत खबर

बीआरएस नेता के कविता पर गंभीर आरोप

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआरएस नेता के कविता को पिछले दिनों जांच एजेंसी ईडी ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद से जांच जारी है. पढ़ें विस्तृत खबर

लवली आनंद जदयू में शामिल

बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी और पूर्व सांसद लवली आनंद जेडीयू में शामिल हो गईं है. लोकसभा चुनाव के पहले यह घटनाक्रम देखने को मिला है. पढ़ें विस्तृत खबर

झारखंड के गृह सचिव बदले गए

लोकसभा चुनाव के पहले चुनाव आयोग एक्शन में आ चुका है. सोमवार को आयोग ने झारखंड के गृह सचिव को बदल दिया है. पढ़ें विस्तृत खबर

Electoral bond को लेकर जानें खास बात

इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एसबीआई को फटकार लगाई और कहा कि आदेश के बाद भी बॉन्ड से जुड़ी सभी जानकारी चुनाव आयोग से साझा क्यों नहीं की गई. पढ़ें विस्तृत खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >