Today News Wrap: लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

News Wrap Today: चुनाव आयोग आज लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करने वाला है जिसपर सभी राजनीतिक दलों की नजर बनी हुई है. पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें यहां

16 मार्च की बड़ी खबरें

  • चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा आज करने वाला है.
  • हिमाचल कांग्रेस आज मशाल जुलूस निकालेगी जो बीजेपी के खिलाफ होगा.
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई में समापन हो जाएगा.
  • कार्ति चिदंबरम के वीजा के लिए रिश्वत मामले में कोर्ट में सुनवाई होने वाली है.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के कलबुर्गी में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं.
  • बीआरएस एमएलसी के कविता को दिल्ली स्थित ईडी ऑफिस लाया गया है.

कविता से दिल्ली में ईडी पूछताछ करने वाली है

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बीआरएस की नेता के. कविता को ईडी ने गिरफ्तार किया है और उन्हें दिल्ली लाया गया है. पढ़ें विस्तृत खबर

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से लागू हो जाएगी आचार संहिता

चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनावों की घोषणा किए जाने के साथ ही आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) प्रभावी हो जाएगी. आपको बता दें कि आयोग आज तारीखों का ऐलान कर देंगा. पढ़ें विस्तृत खबर

बीपीएससी टीआरई-3 के परीक्षार्थियों से पुलिस कर रही पूछताछ

बिहार में बीपीएससी टीआरई-3 की होनेवाली परीक्षा में शामिल होने जा रहे लगभग कई विद्यार्थियों को हजारीबाग पुलिस ने रोक लिया. पढ़ें विस्तृत खबर

बिहार में कैबिनेट का हुआ विस्तार

बिहार में आखिरकार नीतीश कुमार ने अपने कैबिनेट का विस्तार शुक्रवार को कर लिया. इससे पहले मामले को लेकर राजनीति गरम थी. पढ़ें विस्तृत खबर

झारखंड में कोल्हान की दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी झामुमो

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का बयान लोकसभा चुनाव को लेकर आया है. उन्होंने कहा कि झामुमो कोल्हान की दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पढ़ें विस्तृत खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >