Today News Wrap: हिमाचल ने दिल्ली को पानी देने से किया इनकार, आतंकी हमले पर पीएम की बैठक, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Today News Wrap: गुरुवार 13 जून को देश-दुनिया से कई बड़ी खबरें आईं. जो दिनभर सुर्खियों में रहीं. दिल्ली में जल संकट जारी है. जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी ने बैठक की है. यहां पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें.

हिमाचल ने दिल्ली को पानी देने से किया इनकार

दिल्ली में जल संकट बरकरार है. इस बीच सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हिमाचल प्रदेश ने साफ कर दिया है कि वह दिल्ली को पानी नहीं देगा. यहां पढ़ें पूरी खबर.

जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी ने की बड़ी बैठक

जम्मू-कश्मीर में पिछले चार दिनों में चार आतंकी हमले हुए. जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे. आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी ने बड़ी बैठक की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

एनटीए ने रद्द किया 1563 बच्चों का स्कोरकार्ड

एनटीए ने 1563 बच्चों का स्कोर कार्ड रद्द कर दिया है, इन्हें दोबारा परीक्षा देना होगा. इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई. कोर्ट ने कहा कि काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी रहेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत

नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका हो गई. जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 5 लोग घायल बताये जा रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट में हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर लगातार दूसरे दिन सुनवाई हुई. हेमंत सोरेन के वकील ने कहा कि यह जमीन विवाद का मामला है, जिसमें ईडी ने जबरन उनके मुवक्किल को फंसाया है. यहां पढ़ें पूरी खबर.

रांची जमीन घोटाला मामले में शेखर कुशवाहा न्यायिक हिरासत में

बड़गाईं जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए शेखर कुशवाहा को पीएमएलए कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कुशवाहा की रिमांड पर कोर्ट में कल सुनवाई होगी. यहां पढ़ें पूरी खबर.

तपिश से जूझ रहे झारखंड के इन जिलों में वर्षा का अलर्ट

भीषण गर्मी झेल रहे झारखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि तेज हवाओं के साथ इन जिलों में गरज के साथ वर्षा होगी. वज्रपात भी हो सकता है. यहां पढ़ें पूरी खबर.

Bihar: तेजस्वी यादव को शांभवी चौधरी का करारा जवाब, बोली- काम करनेवाले के लिए हर मंत्रालय महत्वपूर्ण

चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रामविलास) की नवनिर्वाचित सांसद शांभवी चौधरी ने तेजस्वी यादव के उस तंज पर पलटवार किया है जो केंद्रीय मंत्रिमंडल में बिहार के हिस्से आए मंत्रालय को लेकर कहा गया था. तेजस्वी यादव पर करारा पलटवार करते हुए समस्तीपुर की सांसद ने कहा है कि कोई मंत्रालय झुनझुना नहीं होता. काम करनेवाले मंत्रियों के लिए हर मंत्रालय बड़ा और महत्वपूर्ण होता है. यहां पढ़ें पूरी खबर

Bihar: केके पाठक का एक और फैसला पलटा, अब नहीं कटेगा एब्सेंट स्टूडेंट का स्कूल से नाम

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक लंबी छुट्टी पर गए हैं. इधर नए एसीएस का पदभार ग्रहण करने के साथ ही एस सिद्धार्थ ने विभाग के पुराने फैसलों को पलटना शुरू कर दिया है. स्कूलों में अनुपस्थित रहने पर अब विद्यार्थियों के नाम नहीं काटे जाएंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर

बीजेपी नेता संगीत सोम और संजीव बालियान के बीच द्वंद जारी, बात वकील के नोटिस तक पहुंची

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी नेता संगीत सोम और संजीव बालियान के बीच तलवारें खिंच गई थी. बयानबाजी भी हुई. अब ये प्रेस कांफ्रेंस में संजीव बालियान के खिलाफ पर्चे बांटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर

यूपी पुलिस में गोपनीय पदों को आउटसोर्सिंग से भरने का पत्र वायरल, डीजीपी मुख्यालय ने कहा गलती से जारी हुआ

यूपी पुलिस एक पत्र सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस पत्र में सीधी भर्ती के पदों को आउटसोर्सिंग से लेने पर विचार की बात लिखी है. ये सभी पद संवेदनशील माने जाते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी पर फिर बोले पापा शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- एक ही तो बेटी है मेरी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. कपल ने पूरी दुनिया से अपनी वेडिंग को प्राइवेट रखा है. सोनाक्षी के पापा ने बेटी की शादी पर फिर से रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि एक ही तो बेटी है मेरी.. उसे आशीर्वाद जरूर दूंगा. पढ़ें पूरी खबर

महंगाई में राहत से गुलजार हुआ बाजार, 204 अंक उछलकर शिखर पर पहुंचा सेंसेक्स

Stock Market: खुदरा महंगाई में मई महीने के दौरान थोड़ी सी राहत मिलने के बाद घरेलू शेयर बाजार गुरुवार 13 जून 2024 को गुलजार हो गया. कारोबार के अंत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 204.33 अंक या 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 76,810.90 अंक के नए शिखर पर पहुंच गया. यहां पढ़ें पूरी खबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >