Today News Wrap: दिल्ली के 80 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Today News Wrap: आज देश-दुनिया से कई बड़ी खबरें आयीं. जो दिनभर सुर्खियों में रहीं. दिल्ली-एनसीआर में करीब 80 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली. यहां देखें दिनभर की बड़ी खबरें.

दिल्ली के 80 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली एनसीआर के 80 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. धमकी ईमेल के जरिए दी गई. धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन में आई और जांच जारी है. पूरी खबर यहां पढ़ें

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी ने की खुदकुशी

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने पुलिस कस्टडी में खुदकुशी कर ली. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें

दिल्ली के बाद लखनऊ के निजी स्कूल में बम की सूचना, पुलिस ने बताया फर्जी

UP News लखनऊ के एक निजी स्कूल में बम होने का मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. स्कूल को खाली कराने के बाद जांच में कुछ नहीं मिला है. पूरी खबर यहां पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आएंगी अयोध्या, रामलला के करेंगी दर्शन

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंच रही हैं. वो शाम को राम नगरी पहुंचेंगी और लगभग 3.15 घंटे वहां रहने के बाद वापस दिल्ली लौट जाएंगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

कोडरमा लोकसभा सीट से I.N.D.I.A. के प्रत्याशी विनोद सिंह ने भरा परचा, कल्पना सोरेन थीं मौजूद

गिरिडीह: कोडरमा लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन के उम्मीदवार विनोद कुमार सिंह ने बुधवार को नामांकन किया. इस मौके पर कल्पना सोरेन मौजूद थीं. पूरी खबर यहां पढ़ें

हेमंत सोरेन ने पीएमएलए कोर्ट से मांगी है जमानत, अदालत ने दोनों पक्षों से मांगा जवाब

रांची: जमीन घोटाले में आरोपी झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर बुधवार को ईडी कोर्ट में सुनवाई हुई. अदालत ने दोनों पक्षों को 4 मई तक जवाब दाखिल करने को कहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें

हजारीबाग डीआईजी के आवास गार्ड ने सर्विस पिस्टल से कर ली आत्महत्या

जदूर दिवस के दिन झारखंड के हजारीबाग डीआईजी के आवास गार्ड विकास कुमार ने खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि उसने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली. पूरी खबर यहां पढ़ें

लोकसभा चुनाव के बीच BJP में शामिल हुई रुपाली गांगुली

लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने राजनीति में एंट्री कर ली है. उन्होंने बीजेपी का हाथ थामा है. अभिनेत्री ने 1 मई को बीजेपी नेता विनोद तावड़े की मौजूदगी में राजनीतिक पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा की. पूरी खबर यहां पढ़ें

WhatsApp में आया मेटा AI चैटबॉट

WhatsApp में भी अब एआई चैटबॉट का इस्तेमाल किया जा सकता है. मेटा प्लैटफॉर्म्स ने जो नया एआई चैटबॉट लॉन्च किया है उसे व्हाट्सऐप पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. पूरी खबर यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >