Bangladesh Violence: भारत बांग्लादेश सीमा पर जमा हुए हजारों हिन्दू, जानें जीरो प्वाइंट पर क्यों लगी है भीड़

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में भारी उथल-पुथल मची हुई है. प्रदर्शनकारी वहां हिंदुओं को भी टारगेट कर रहे हैं. ऐसे में बड़ी संख्या में हिंदू भारत-बांग्लादेश सीमा पर जमा हुए हैं. वहीं हालात को देखते हुए बीएसएफ को तैनात किया गया है.

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ मची है. देश में उथल-पुथल के बीच प्रदर्शनकारी हिंदुओं को भी टारगेट कर रहे हैं. हिंसा के बीच बड़ी संख्या में लोग भारत-बांग्लादेश सीमा पर जमा हुए हैं. बता दें, बीते कुछ दिनों से बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के लिए हुए आंदोलन के दौरान हिंदू, बौद्ध समेत वहां रह रहे अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के साथ हिंसा हुई है.  

केंद्र सरकार ने निगरानी के लिए गठित की समिति
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने बांग्लादेश देश में मौजूदा हालात को देखते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थिति की निगरानी के लिए बीएसएफ के एक शीर्ष अधिकारी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति गठित की है. अमित शाह ने बताया कि समिति बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों, हिंदुओं और वहां रहने वाले अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समकक्ष अधिकारियों के संपर्क में रहेगी. बीएसएफ एडीजी के अलावा समिति के दक्षिण बंगाल सीमांत के लिए बीएसएफ के पुलिस महानिरीक्षक , त्रिपुरा सीमांत के लिए आईजीपी, भारतीय भूमि बंदरगाह प्राधिकरण के सदस्य और एलपीएआई के सचिव भी शामिल हैं.

पीएम मोदी ने दी यूनुस को बधाई
बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में मोहम्मद युनूस ने गुरुवार को शपथ ली. प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं हैं. पीएम मोदी ने देश में जल्द ही स्थिति सामान्य होने और हिंदुओं समेत अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित होने की उम्मीद जताई. इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं पर शुक्रवार को चिंता जाहिर की है. आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने और जान-माल की सुरक्षा के लिए उचित बंदोबस्त करने का आग्रह किया है.

कई मंदिर क्षतिग्रस्त
बांग्लादेश में हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने वहां मौजूद कई मंदिरों में तोड़फोड़ की है. राजधानी ढाका में उपद्रवी भीड़ ने धान मंडी इलाके में स्थित इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र में भी तोड़फोड़ की. इसके अलावा खबर है कि उपद्रवियों ने चार हिंदू मंदिरों को क्षतिग्रस्त किया.  हिंदू-बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर जारी हिंसा से हिंदू समुदाय के नेता काफी चिंतित हैं. बता दें, 2022 के आंकड़ों के मुताबिक बांग्लादेश में हिंदुओं की जनसंख्या 8 फीसदी से भी कम है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: 17 महीने बाद जेल से मिली मुक्ति, रिहा हुए मनीष सिसोदिया, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

रूसी इलाके में घुसे 1000 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक, छिड़ी है भयंकर जंग, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >