Watch Video : ब्लिंकिट और स्विगी की यूनिफॉर्म में आए लुटेरे, ज्वेलरी शॉप कर दिया खाली

Watch Video : एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दो लोग गाजियाबाद में एक दुकान को लूटते हुए नजर आ रहे हैं. जानें क्या खास है वीडियो में जो यूजर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Watch Video : एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दो लोगों को एक दुकान में लूट करते हुए देखा जा सकता है. इनमें से एक ने ब्लिंकिट की यूनिफॉर्म और दूसरे ने स्विगी की यूनिफॉर्म पहनी हुई है. यह घटना गाजियाबाद की है. सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स चिंतित हैं. वे लगातार वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और चिंता जता रहे हैं. वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी एक्स पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया– गाजियाबाद में डिलीवरी बॉय के भेष में आए चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम दिया. यह घटना 24 जुलाई की है. वारदात के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिनमें दो लोग (एक ब्लिंकिट और दूसरा स्विगी की यूनिफॉर्म में) दुकान में घुसकर लूट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. देखें वीडियो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >