Terrorist Attack in J&K: अखनूर सेक्टर में सेना की गाड़ी पर फायरिंग करके भागे आतंकी

Terrorist Attack in J&K: जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर फायरिंग की और फरार हो गए.

Terrorist Attack in J&K: जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार,अखनूर सेक्टर में आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर फायरिंग की है. इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

सेना की एक एम्बुलेंस गुजरी तो वहां गोलियों की आवाज सुनी गयी

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के साथ लगती सीमा के समीप अखनूर सेक्टर में 5 आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि खौर के भट्टल इलाके में आसन मंदिर के पास ग्रामीणों ने भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना दी. सीमा पर स्थित गांव से जब सेना की एक एम्बुलेंस गुजरी तो वहां गोलियों की आवाज सुनी गयी.

Read Also : J&K Target Killing : आखिर क्या चाहता है पाकिस्तान? 15 दिनों में 20 की मौत, भड़के फारूक अब्दुल्ला

आतंकवादी सीमा पार से घुसपैठ कर आए

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि सैन्य कर्मियों के साथ पुलिस ने गांव एवं आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर दी और आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया. ऐसी आशंका है कि ये आतंकवादी सीमा पार से घुसपैठ कर आए हैं.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >