E20 पेट्रोल के खिलाफ प्रदर्शन: तहसीन पूनावाला का दावा, भूख हड़ताल करने से पहले किया गया हाउस अरेस्ट

राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने दावा किया है कि E20 पेट्रोल के खिलाफ उनके प्रस्तावित विरोध मार्च और भूख हड़ताल से ठीक पहले दिल्ली पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया है.

शुक्रवार को पूनावाला ने घोषणा की थी कि वह इस नीति के विरोध में दिल्ली के गांधी स्मृति तक पैदल मार्च निकालेंगे और वहां भूख हड़ताल करेंगे.

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पूनावाला ने हाउस अरेस्ट का लगाया आरोप

शनिवार को पूनावाला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें उनके आवास के बाहर पुलिसकर्मी तैनात नजर आ रहे हैं. जिनमें महिला पुलिकर्मी भी दिख रही हैं. उन्होंने दावा किया कि उन्हें घर के अंदर कैद कर लिया गया है, साथ ही उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पर इस बात को लेकर हमला बोला.


'बिना किसी कागजात के किया गया नजरबंद'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर शेयर किए गए एक वीडियो में तहसीन पूनावाला एक पुलिस अधिकारी से यह सवाल पूछते नजर आ रहे हैं कि उन्हें बिना किसी आधिकारिक कागजात के कैसे हिरासत में लिया जा सकता है. उन्होंने अपने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "साथियों, दिल्ली पुलिस ने मुझे हिरासत में ले लिया है. मुझे बिना किसी कागजात के हाउस अरेस्ट कर लिया गया है."

इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड करने का भी लगाया आरोप

तहसीन पूनावाला ने एक पोस्ट में यह भी कहा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया गया था और कुछ घंटों बाद उसे बहाल कर दिया गया. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें मीडिया से बात करने से रोका और धमकी दी कि विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले नागरिकों को गिरफ्तार किया जा सकता है और उनकी गाड़ियां जब्त की जा सकती हैं.

नितिन गडकरी एथनॉल से डर गए हैं : पूनावाला

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधते हुए तहसीन पूनावाला ने एक अन्य पोस्ट में लिखा,

"महिला अधिकारियों समेत दिल्ली पुलिस की पूरी बटालियन ने मुझे नजरबंद कर दिया है. नितिन गडकरी एथनॉल से डर गए हैं."

पूनावाला क्यों भूख हड़ताल करना चाहते हैं, ई20 के खिलाफ क्या है उनका दावा

पूनावाला ई20 ईंधन नीति के खिलाफ अभियान चला रहे हैं और इस मुद्दे पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की आलोचना कर चुके हैं. उन्होंने मांग की है कि ग्राहकों को ई20 ईंधन का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करने के बजाय, ई5 और ई10 ईंधन मिश्रणों के साथ-साथ पारंपरिक पेट्रोल खरीदने का विकल्प भी दिया जाए.

ये भी पढ़ें: PM मोदी और पीयूष गोयल के AI वीडियो से मचा बवाल, महाराष्ट्र में दर्ज हुई FIR

ई20 पेट्रोल ईंधन की खपत को दो से छह प्रतिशत तक घटा सकता है : गडकरी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार 30 जुलाई को संसद को बताया कि 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रित पेट्रोल (ई20) वाहन की श्रेणी और उसके पुराने होने के आधार पर ईंधन की खपत को 2 से 6 प्रतिशत तक घटा सकता है. केंद्रीय मंत्री ने तर्क दिया कि ‘डायनमोमीटर’ पर इंजन की मजबूती की जांच और सड़क पर वाहन के परीक्षणों में ई20 के कारण कोई समस्या देखने को नहीं मिली है.

ई10 ईंधन की तुलना में ई20 ईंधन के उपयोग से बेहतर एक्सेलरेशन होता है : गडकरी

लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, गडकरी ने कहा कि ई10 ईंधन की तुलना में ई20 ईंधन के उपयोग से बेहतर ‘एक्सेलरेशन’ होता है, परिवहन बेहतर व सुगम होता है तथा लगभग 30 प्रतिशत कम कार्बन उत्सर्जन होता है.

पुरानी गाड़ियों में ई20 के असर का पता लगाने के लिए किया गया रिसर्च

गडकरी ने कहा कि बीएस3, बीएस4 और बीएस6 ई10 (पेट्रोल) वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर ई20 के असर का पता लगाने के लिए ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई), सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने संयुक्त रूप से एक अध्ययन किया. उन्होंने कहा कि इस अध्ययन में संबंधित प्रमाणन आवश्यकताओं के अनुसार, मानक परीक्षण और मूल उपकरण विनिमिर्ताओं के साथ मिलकर तैयार किए गए परीक्षण प्रोटोकॉल शामिल थे.

ई20 पेट्रोल में प्रतिशत पेट्रोल, 20 प्रतिशत एथनॉल

ई20 पेट्रोल (80 प्रतिशत पेट्रोल, 20 प्रतिशत एथनॉल) का उपयोग शुरू किये जाने पर विपक्षी पार्टियों और कुछ उपभोक्ता समूहों ने आलोचना की है. उन्होंने उन पुरानी गाड़ियों पर इसके प्रभाव को लेकर चिंता जताई है जिन्हें खास तौर पर 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण वाले ईंधन के लिए नहीं बनाया गया था.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >