Tamil Nadu में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत, 20 से अधिक बीमार, एक्शन में सीएम

Tamil Nadu के कल्लाकुरिचि जिले में संदिग्ध रूप से जहरीली देसी शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोग बीमार हैं.

Tamil Nadu में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के बाद सीएम एमके स्टालिन ने इस मामले में सीबी-सीआईडी ​​जांच के आदेश दिए हैं और जिला कलेक्टर श्रवणकुमार जातावथ का तबादला कर एमएस प्रशांत को कल्लाकुरिची जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया है. कल्लाकुरिची के एसपी समय सिंह मीणा को निलंबित कर दिया गया है और रजत चतुर्वेदी को नया एसपी नियुक्त किया गया है. कई पुलिस अधिकारियों को भी निलंबित किया गया है.

अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार

सरकार ने कहा कि इस सिलसिले में 49 वर्षीय (अवैध शराब विक्रेता) के कन्नुकुट्टी को गिरफ्तार किया गया है तथा उसके पास से जब्त 200 लीटर अवैध शराब के विश्लेषण में सामने आया कि उसमें घातक ‘मेथनॉल’ मौजूद था.

पिछले साल 2023 में भी जहरीली शराब से गई थी कई लोगों की जान

पिछले साल भी तमिलनाडु में जहरीली शराब त्रासदी हुई थी. जिसमें कुल 21 लोगों की मौत हो गई थी. विल्लुपुरम में कुल 13 और चेंगलपट्टू में 8 लोगों की जान गई थी.

गुरुग्राम में अवैध शराब भट्ठी का भंडाफोड़, 7 लोग गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस ने 11 जून को ड्रोन का इस्तेमाल कर एक अवैध शराब भट्ठी का भंडाफोड़ किया और इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मौके से 1,600 लीटर कच्ची शराब बनाने की सामग्री बरामद की. पुलिस ने बताया कि छापेमारी सोहना क्षेत्र के रिठौज गांव के पास पहाड़ी इलाके में की गई और एक नाबालिग समेत सात लोगों को हिरासत में लिया गया. उन्होंने बताया कि मौके से 1,600 लीटर कच्ची शराब (लाहन) बनाने की सामग्री और करीब 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई.

Also Read: Saudi Arabia Hajj: सऊदी अरब में गर्मी ने बरपाया कहर, हज करने गए 500 से अधिक लोगों की मौत की खबर

Also Read: Union Cabinet: मोदी सरकार ने धान का MSP रेट 2300 रुपये प्रति क्विंटल किया, किसानों को दी बड़ी सौगात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >