‘सर्जिकल स्ट्राइक का दर्द ज्यादा कांग्रेस को’, दिग्विजय सिंह पर भाजपा का पलटवार

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र सोमवार को किया जिसका जवाब भाजपा की ओर से दिया गया है. जानें क्या है पूरा मामला

सर्जिकल स्ट्राइक का मामला एक बार फिर गरमा गया है. कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इसपर सवाल उठाया जिसका जवाब भाजपा की ओर से दिया गया. BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि जब भी हमारी वीर सेना अपना पराक्रम दिखाती है तो सबसे अधिक दर्द उस देश को होता है जिसको सबक सिखाया जाता है, जो विश्व में अपनी आतंकी गतिविधियों को लेकर जाना जाता है. लेकिन यह दुखद है कि दर्द भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को होता है.

राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह में अब देशभक्ति नहीं बची

सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर गौरव भाटिया ने कहा कि गैरजिम्मेदाराना बयान देना कांग्रेस पार्टी का चरित्र है. हमारे सुरक्षा बलों के खिलाफ बोलने वाले किसी को भी देश बर्दाश्त नहीं करेगा. पीएम मोदी के प्रति नफरत के कारण राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह में अब देशभक्ति नहीं बची है.

क्या कहा दिग्विजय सिंह ने

आपको बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता ���िग्विजय सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र सोमवार को किया और कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक की ये बात करते हैं. कहते हैं कि इतने लोग मार गिराये. केवल झूठ का पुलिंदा से ये राज कर रहे हैं. कांग्रेस नेता दिग्विजय ने जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र ने आज तक संसद के सामने सर्जिकल स्ट्राइक या पुलवामा आतंकी हमले पर कोई रिपोर्ट पेश नहीं की है.

Also Read: कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक को बताया झूठ? ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में ये क्या बोल गये दिग्विजय सिंह, देखें VIDEO

कब किया गया सर्जिकल स्ट्राइक

उल्लेखनीय है कि पुलवामा हमला 2019 में किया गया था जिसे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने अंजाम दिया था जिसमें भारतीय सेना के 40 जवान शहीद हो गये थे. इसके बाद भारत की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक किया गया था जिसमें कई आतंकी मारे गये थे. पाकिस्तानी आतंकियों को भारत ने घुसकर मारा था. पाकिस्तानी आतंकियों को सबक सिखाने के बाद भारतीय जवाब वापस अपने देश में आ गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >