सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड मामले में पहली गिरफ्तारी, पुलिस ने शूटर को मदद करने वाले शख्स को दबोचा

पुलिस ने जिस रामवीर नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है, वह शूटर नितिन फौजी का सहयोगी था. उसने ही फौजी के लिए पूरा इंतजाम किया था.

राजस्थान पुलिस ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के सिलसिले में हरियाणा के एक युवक को गिरफ्तार किया है. जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि गोगामेड़ी हत्याकांड के साजिशकर्ताओं में शामिल आरोपी रामवीर जाट को शनिवार को गिरफ्तार किया गया. यह हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के सुरेती पिलानियां गांव का रहने वाला है. श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को शूटर नितिन फौजी एवं रोहित राठौड़ ने अंधाधुंध गोलीबारी कर हत्या कर दी थी.

शूटर नितिन फौजी के लिए जयपुर में पूरी व्यवस्था रामवीर ने की थी

पुलिस के अनुसार नितिन फौजी के लिए जयपुर में पूरी व्यवस्था रामवीर ने की थी. उन्होंने बताया कि ये दोनों दोस्त हैं. वारदात के बाद रामवीर ही आरोपी नितिन एवं रोहित को मोटरसाइकिल पर लेकर बगरू टोल प्लाजा से आगे गया और उन्हें राजस्थान रोडवेज की एक बस में बैठाया था. पुलिस के अनुसार इस मामले में रामवीर एवं एक अन्य संदिग्ध आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

5 दिसंबर को हुई थी गोगामेड़ी की हत्या

जयपुर में मंगलवार 5 दिसंबर को अज्ञात हमलावरों ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर में घुसकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी. ���स्पताल में इलाज के दौरान गोगामेड़ी की मौत हो गई थी. पुलिस के अनुसार इस घटना के दौरान हमलावरों ने अपने साथ एक व्यक्ति को भी गोली मार दी तथा घर में मौजूद एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के अनुसार हमलावर बातचीत करने के बहाने गोगामेड़ी के घर में दाखिल हुए और कुछ देर बातचीत करने के बाद उन्होंने गोलियां चलाना शुरु कर दिया. दोनों हमलावरों ने उनके साथ आये नवीन शेखावत को भी गोली मार दी. इस वारदात में गोगामेड़ी और नवीन की मौत हो गई जबकि परिचित अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया.

Also Read: Gogamedi Murder Case: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, मिलेगी सुरक्षा

हमले की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली

इस घटना की रोहित गोदारा गैंग ने जिम्मेदारी ली है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी. उसने कहा है कि गोगामेड़ी उसकी गैंग के दुश्मनों का समर्थन कर रहा था और उन्हें सशक्त कर रहा है.

पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद

गोगामेड़ी पर हमले का पूरा घटनाक्रम घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया. वीडिया में अपराधियों को गोगामेड़ी पर गोलियां चलाते साफ दिख रहे हैं. अपराधियों ने गोगामेड़ी पर कई राउंड गोलियां चलाईं.

गोगामेड़ी ने 2015 में की थी श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का गठन

करणी सेना के संस्थापक और संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी के साथ मतभेदों के बाद गोगामेड़ी 2015 में श्री राजपूत करणी सेना से अलग हो गए और उन्होंने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का गठन किया था. इन दोनों संगठनों ने राजपूत समुदाय के संदर्भ में ऐतिहासिक तथ्यों से कथित छेड़छाड़ को लेकर फिल्म पद्मावत का विरोध किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >