सुधीर सूरी की हत्या का सामने आया खालिस्तानी कनेक्शन, कनाडा के गैंगस्टर ने मर्डर की ली जिम्मेदारी

सुधीर सूरी की हत्या के बाद पंजाब में भारी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. हालांकि विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पंजाब में भारी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. इधर खबर है कि सिख नेता अमृतपाल सिंह खालसा को नजरबंद कर दिया गया है.

अमृतसर में शुक्रवार को शिवेसेना नेता सुधीर सूरी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी. अब इस मामले में खालिस्तानी कनेक्शन की खबर आ रही है. कनाडा के कुख्यात गैंगस्टर लखबीर लंडा ने सूरी की हत्या की जिम्मेदारी ले ली है. ऐसी खबर है, लंडा का खालिस्तानी आतंकवादियों से संबंध है. यह पहला मामला नहीं जब पंजाब में हुई हत्या के मामले में खालिस्तानी कनेक्शन निकला हो. इससे पहले भी सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में खालिस्तानी कनेक्शन सामने आया था.

अमृतपाल सिंह खालसा को किया गया नजरबंद

सुधीर सूरी की हत्या के बाद पंजाब में भारी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. हालांकि विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पंजाब में भारी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. इधर खबर है कि सिख नेता अमृतपाल सिंह खालसा को नजरबंद कर दिया गया है. भाजपा ने भी सूरी की हत्या के बाद पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर बड़ा हमला किया था और गंभीर आरोप लगाया था. भाजपा ने कहा, पंजाब की आम सरकार ने कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह को खुली छूट दे रखी है.

Also Read: Sudhir Suri Murder: शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या से पहले आया था UK से धमकी भरे फोन, पंजाब में बवाल

सूरी सिख कट्टरपंथियों के खिलाफ उठाते रहे थे आवाज

शिवसेना नेता सुधीर सूरी के बारे में बताया जाता है कि वह लंबे समय से कई गैंगस्टर के निशाने पर थे और सरकार ने पंजाब पुलिस के आठ जवानों के साथ उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई थी. सूरी सिख कट्टरपंथियों के खिलाफ आवाज उठाते रहे थे और अतीत में वह विवादों में भी रहे थे. करीब दो साल पहले, पंजाब पुलिस ने सूरी को मध्य प्रदेश के इंदौर से एक आपत्तिजनक वीडियो क्लिप को लेकर गिरफ्तार किया था.

ऐसे हुई थी सूरी की हत्या

पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को शिवसेना (टकसाली) नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक, मजीठा रोड पर गोपाल मंदिर के बाहर हुई जहां सूरी अन्य लोगों के साथ धरने पर बैठे थे. सड़क किनारे कुछ खंडित मूर्तियां मिलने के बाद वह अपने साथियों के साथ मंदिर के बाहर धरना दे रहे थे. सूरी गोपाल मंदिर के प्रबंधन का विरोध कर रहे थे. पुलिस के अनुसार, सूरी पर पांच से अधिक गोलियां चलाई गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई. आरोपी संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जब्त कर लिया गया है. कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को 7 दिनों के रिमांड पर भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >